SDM ने DM से मांगी छुट्टी, अर्जी पर साइन की जगह लगाया अंगूठा, वजह जानकर आप भी कह उठेंगे...ओह!

बलिया के एसडीएम को उनके ही पालतू कुत्ते ने दोनों हाथों में काट लिया है. इसे लेकर उन्होंने इलाज के लिए 8 दिन की छुट्टी के लिए डीएम को चिट्ठी लिखी थी. उनकी ये चिट्ठी अब वायरल हो रही है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
सांकेतिक तस्वीर.
AI Generated Image
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • बलिया के एसडीएम आलोक प्रताप सिंह को उनके पालतू अमेरिकी बुल ब्रीड कुत्ते ने दोनों हाथों में काट लिया था
  • एसडीएम ने DM को लिखी चिट्ठी में बताया कि कुत्ते के काटने से उनके हाथों में गहरा जख्म हुआ और खून रिसाव जारी है
  • आलोक प्रताप ने 6 मार्च से 13 मार्च तक इलाज के लिए आठ दिन की छुट्टी मांगी और काम करने में असमर्थता जताई
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
बलिया:

बलिया के एसडीएम आलोक प्रताप सिंह को उनके पालतू कुत्ते ने काट लिया. इसके बाद उन्होंने डीएम को चिट्ठी लिखकर इलाज के लिए छुट्टी मांगी. छुट्टी भी 8 दिन की मांगी गई. इसमें उन्होंने कहा कि कुत्ते ने उन्हें दोनों हाथों में काट लिया है और वह काम नहीं कर सकते, इसलिए उन्हें छुट्टी दी जाए. एसडीएम को डीएम ने छुट्टी तो दे दी है. साथ ही दूसरे जिले के एसडीएम को कार्यभार सौंप दिया है. कुत्ते के काटने पर छुट्टी मांगने वाली चिट्ठी अब वायरल हो रही है.

एसडीएम आलोक प्रताप सिंह ने 5 मार्च को ये चिट्ठी लिखी थी, जो अब वायरल हो रही है. बताया जा रहा है कि आलोक प्रताप सिंह 5 मार्च को बैरिया में अपने सरकारी आवास पर थे. उनके पिता भी वहीं मौजूद थे. इसी दौरान उनका पालतू उनके पिता को परेशान कर रहा था. जब वह कुत्ते को लेने गए तो उनके पालतू कुत्ते ने उनके ऊपर ही हमला कर दिया. 

बताया जा रहा है कि कुत्ते ने उनके दोनों हाथों में काट लिया था. कुत्ते के काटने पर इलाज के लिए उन्होंने डीएम को चिट्ठी लिखी. इसमें उन्होंने लिखा, 'पालतू कुत्ते ने दोनों हाथों में काट लिया है, जिससे गहरा जख्म हो गया है. डॉक्टर ने इलाज किया है लेकिन खून का रिसाव बंद नहीं हो रहा. मैं अपने हाथों से दैनिक काम भी कर पाने में असमर्थ हूं. इसलिए निवेदन है कि 6 मार्च से 13 मार्च तक की छुट्टी दी जाए.'

बताया जा रहा है कि डीएम ने उन्हें छुट्टी तो दे दी लेकिन उनकी जगह पर दूसरे एसडीएम को जिम्मेदारी सौंप दी. आलोक प्रताप सिंह का दावा है कि कुत्ते ने उन्हें इस कदर काटा है कि वह दस्तखत भी नहीं कर पा रहे हैं. उनके पास अमेरिकन बुल ब्रीड का कुत्ता है. उन्होंने बताया कि उनका कुत्ता उनके पिता को परेशान कर रहा था. मैंने पिता से कहा कि कुत्ते को सहला दीजिए लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया. फिर मैं कुत्ते को पकड़ने गया तो उसने मेरे ऊपर ही हमला कर दिया.

Advertisement
Featured Video Of The Day
'गोपीनाथ बरदोलोई को भारत रत्न नहीं दिया कांग्रेस ने हमने दिया' Amti Shah का कांग्रेस पर जोरदार हमला
Topics mentioned in this article