पत्नी के 3 प्रेमी... बागपत में अवैध संबंध के कारण मारा गया सोनू, ऐसे दी दर्दनाक मौत

Baghpat Murder: Wife 3 Lovers Kill Husband Over Illegal Affair: बागपति में बीबी के तीन आशिकों ने पति की बेरहमी से हत्या कर दी. पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. जानिए, आरोपियों ने क्यों और कैसे वारदात को अंजाम दिया.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Baghpat Crime News: Wife 3 Lovers Kill Husband Over Illegal Affair.

Baghpat Murder, Wife 3 Lovers Kill Husband Over Illegal Affair: उत्तर प्रदेश के बागपत में बीते दिन हुई युवक की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. युवक की हत्या उसकी पत्नी के तीन आशिकों ने की थी. सोने उनके अवैध संबंध में बाधा बन रहा था, इसके के चलते उन्होंने उसे मारने की योजना बनाई. प्लान के अनुसार सोनू के साथ शराब पार्टी की और फिर ईंट से सिर कुचलकर मौत के घाट उतार दिया. पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. हत्या में इस्तेमाल दो ईंट, बीयर की खाली केन समेत अन्य सामान भी बरामद किया गया है. 

ट्यूबवेल पर मिला था खून से लथपथ शव 

दरअसल, यह हैरान करने वाला हत्याकांड बागपत कोतवाली क्षेत्र के डोला गांव है. जहां रहने वाले मूलचंद उर्फ सोनू कश्यप का शव शनिवार सुबह मीतली गांव के जंगल में एक ट्यूबवेल पर खून से लथपथ हालत में मिला था. पुलिस ने मौके से बीयर की खाली बोतलें, गिलास और अन्य सामान बरामद किया था. 

2 साल के मासूम 'बहादुर' ने जंगल में बिताई पूरी रात, मां की हत्या के बाद पिता छोड़कर भागा था 

Baghpat Wife 3 Lovers Kill Husband Over Illegal Affair

अवैध संबंध में बन रहा था बाधा 

जांच के बाद पुलिस ने डोला गांव के ही तीन युवकों विकास, दीपक और रिंकू को गिरफ्तार किया. पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि मृतक की पत्नी से उनका प्रेम प्रसंग चल रहा था. सोनू कश्यप उनके रिश्ते में बाधा बन रहा था. इसी वजह से तीनों ने योजना बनाकर हत्या की साजिश रची और शराब पार्टी के बहाने सोनू को जंगल में ट्यूबवेल पर बुलाया, जहां बीयर पीने के दौरान ही ईंटों से वार कर उसकी हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए. पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल ईंटें और बीयर की खाली केन भी बरामद कर ली है. तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. 

Advertisement

पति और प्रेमी की पत्नी का अश्लील वीडियो, लवर की ब्लैकमेलिंग...तंग आकर प्रेमिका को काट डाला

पुलिस ने तीन घंटे में सुलझाया मामला 

बागपत एसपी सूरज कुमार राय ने बताया कि वारदात के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन घंटे से भी कम समय तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है. पूछताछ के दौरान आरोपियों ने मृतक की पत्नी से अवैध संबंध की बात कबूल की. इसी के चलते उन्होंने वारदात को अंजाम दिया था.  

IAS साली और पत्नी...1 मई की रात 10 बजे से जज अमन शर्मा के सुसाइड तक क्या-क्या हुआ? VIDEO

Advertisement
Featured Video Of The Day
Bengal Election Results के बीच VIRAL हुई गृह मंत्री Shah की भविष्यवाणी! Suvendu Adhikari | CM Mamata