बागपत गैंगस्टर विपुल की संपति कुर्क, हत्या समेत 9 केसों में था वांछित, पुलिस ने मुनादी कर सील की

Baghpat Gangster: हिस्ट्रीशीटर विपुल गैंगस्टर की लाखों की संपत्ति कुर्क की गई. पुलिस ने घर के सामने मुनादी करते हुए सील किया. पुलिस के मुताबिक, मकान की कीमत 3 लाख 37 हजार रुपये है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

Baghpat gangster Vipul Property Seized: उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद के रमला थाना क्षेत्र के रमाला गांव में हिस्ट्रीशीटर विपुल गैंगस्टर की लाखों की संपत्ति कुर्क की गई. इस दौरान भारी पुलिस बल मौजूद रहा. पुलिस ने इस दौरान घर के सामने मुनादी करते हुए सील किया. थाना पुलिस ने नायब तहसीलदार बड़ौत विनोद और सीओ अंशु जैन की मौजूदगी में उसकी संपत्ति कुर्क कर दी. पुलिस के मुताबिक, आवासीय संपत्ति की कीमत 3 लाख 37 हजार रुपये है. इसे सील कर दिया गया है. पुलिस ने उसके मकान के सामने मुनादी कराकर घर के सामने बोर्ड लगाया है. जिला प्रशासन की टीम ने बागपत डीएम अस्मिता लाल के आदेश पर मकान को सील कर कुर्क किया है.

गैंगस्टर की लाखों की संपत्ति जब्त

कुर्की की कार्रवाई के बाद पुलिस ने गांव में ऐलान कर इसकी जानकारी दी. बताया कि विपुल हाल में हत्या के आरोप में बागपत जेल में बंद है.  दरअसल, गैंगस्टर विपुल के खिलाफ बागपत के अलग अलग थानों में आधा दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं और वो लगातार वांछित चल रहा था. जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने बागपत डीएम कोर्ट में गैंगस्टर विपुल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया. जिसके बाद बागपत डीएम अस्मिता लाल ने गैंगस्टर विपुल की संपत्ति की कुर्की के आदेश जारी किए. डीएम कोर्ट के आदेश के बाद भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर गैंगस्टर की संपत्ति को कुर्क किया है.

मुनादी कर सील की

पुलिस ने बताया कि गैंगस्टर विपुल ने ये संपत्ति अपराध के रुपयों से अर्जित की है. इसी वजह से आज विपुल की संपत्ति को कुर्क किया गया हैं.

गैंगस्टर विपुल के खिलाफ 9 मुकदमे दर्ज

बागपत एएसपी प्रवीण सिंह चौहान ने बताया कि बागपत जिलाधिकारी के आदेश पर यूपी गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में बदमाश विपुल जो थाना रमाला क्षेत्र का रहने वाला हैं. उसने अवैध रूप से संपत्ति अर्जित कर एक मकान बनाया हुआ था. करीब 3 लाख 37 हजार रुपए की कीमत के मकान को कुर्क किया गया है. विपुल के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास और गैंगस्टर के समेत 9 मुकदमे दर्ज हैं.

Advertisement

ये भी पढ़ें: दिल्ली के रेड लाइट एरिया में छापेमारी: G.B. रोड के पाताल से मुक्त कराई गईं 8 लड़कियां, 15 देशों की करेंसी बरामद

Featured Video Of The Day
Rahul Gandhi On PM Modi: पीएम मोदी, अमित शाह पर राहुल गांधी का विवादित बयान! उठा सियासी तूफान
Topics mentioned in this article