आजमगढ़: 55 साल के पिता कर रहे 7वीं शादी, नाबालिग बेटे ने किया कुछ ऐसा कि पुलिस तक पहुंच गया मामला

यूपी के आजमगढ़ से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां एक बेटे ने अपने पिता के खिलाफ थाने में शिकायत की है. बेटे का आरोप है कि पिता 7वीं शादी करने की तैयारी कर रहे हैं. उसने शादी रुकवाने की बात की है. आजमगढ़ से रवि प्रकाश सिंह की रिपोर्ट.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
बेटा और पिता.
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • यूपी के आजमगढ़ के अहरौला में एक नाबालिग बेटे ने पिता की सातवीं शादी करने की योजना पर आपत्ति जताई है
  • बेटे ने पुलिस को शिकायत दी है कि पिता ने पहले छह शादियां कर ली हैं और अब सातवीं शादी के लिए जमीन बेच रहे हैं
  • पिता ने छठी शादी पिछले वर्ष की थी, जहां जमीन और जेवर की मांग को लेकर पत्नी चली गई थी
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
आजमगढ़:

आमतौर पर दूसरी या तीसरी शादी करने के मामले सामने आते रहे हैं लेकिन यूपी के आजमगढ़ के अहरौला से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां एक नाबालिग बेटे ने अपने 55 साल के पिता पर 7वीं शादी करने का आरोप लगाया है. बेटे ने थाने में शिकायत देकर अपनी पिता की शादी पर रोक लगाने की मांग की है. बेटे का आरोप है कि उसके पिता पहले ही छह शादियां कर चुके हैं और अब 7वीं शादी के लिए जमीन बेचने की तैयारी कर रहे हैं. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

क्या है पूरा मामला?

अहरौला के एक गांव के रहने वाले 12वीं के छात्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि उसके पिता अब तक 6 शादियां कर चुके हैं और अब 7वीं शादी करने की तैयारी में हैं. बेटे का कहना है कि उसके पिता ने उसकी मां से तीसरी शादी की थी. बेटे का आरोप है कि 2024 में पिता ने छठी शादी की थी लेकिन कुछ दिन बाद ही पत्नी जमीन अपने नाम कराने और जेवर की मांग करने लगी. जब पिता ने जमीन और जेवर देने से इनकार कर दिया तो वह घर छोड़कर चली गई.

शादी के लिए जमीन बेचने जा रहे पिता

बेटे का कहना है कि उसके पिता 7वीं शादी करने के लिए लोगों से बातचीत कर रहे हैं और इसके बची हुई जमीन बेचने की भी तैयारी कर चुके हैं. बेटे ने आरोप लगाया कि पिता ने जमीन बेचने के लिए किसी से 50 हजार रुपये एडवांस भी ले लिए हैं. बेटे ने यह भी बताया कि पिता पहले ही आधे से ज्यादा जमीन गिरवी रख चुके हैं और कई बार वह खुद पिता का कर्ज चुका चुका है. उसने बताया कि वह 12वीं की परीक्षा देने घर आया था, तभी उसे पिता की 7वीं शादी की तैयारी के बारे में पता चला.

पुलिस का क्या है कहना?

वहीं, इस बारे में पुलिस का कहना है कि मामला संपत्ति और जमीन बंटवारे से जुड़े विवाद का लग रहा है और जांच की जा रही है. एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि जनसुनवाई के दौरान एक आवेदक की ओर से प्रार्थना पत्र दिया गया है, जिसमें उसकी पिता की 7वीं शादी की बात है. शुरुआती जांच में जमीन और संपत्ति के बंटवारे को लेकर विवाद सामने आया है. मामले की गहराई से जांच की जा रही है.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Bengal Elections 2026: बैरकपुर कI दंगल, किसका होगा बंगाल? Manogya Loiwal की EXCLUSIVE पड़ताल!