गाजियाबाद: सलीम वास्तिक पर जानलेवा हमला करने वाला दूसरा हमलावर भी एनकाउंटर में ढेर

27 फरवरी को लोनी में सलीम वास्तिक पर जानलेवा हमला किया गया था. एक बाइक पर आए दो हमलावरों ने सलीम पर चाकू से ताबड़तोड़ हमले किये थे. हमलावरों सलीम की गर्दन को भी रेतने की कोशिश की थी. अब पुलिस ने एनकाउंटर में दोनों आरोपी को मार गिराया है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
एनकाउंटर में मारा गया दूसरा आरोपी गुलफाम और यूट्यूबर सलीम वास्तिक.
गाजियाबाद:

यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले दूसरे आरोपी का भी एनकाउंटर कर दिया गया है. गाजियाबाद के इंदिरापुरम इलाके में हुए एनकाउंटर में गुलफाम नामक आरोपी को मार गिराया गया. गुलफाम मुख्य आरोपी जीशान का बड़ा भाई था, सलीम पर शुक्रवार सुबह हमला किया गया था. इस एनकाउंटर में पिछले 48 घंटे में दोनों सगे भाई मारे गए. एक्स मुस्लिम सलीम पर 27 तारीख की सुबह गाजियाबाद के लोनी में धारदार हथियार से दो हमलावरों ने जानलेवा हमला किया था.

मालूम हो कि गाजियाबाद के थाना लोनी क्षेत्र में 27 फरवरी की सुबह मुस्लिम धर्म छोड़ चुके खुद को 'एक्स मुस्लिम' कहलवाने वाले सलीम वास्तिक पर जानलेवा हमला हुआ था. सलीम की गर्दन रेतने की कोशिश की गई थी. साथ ही पेट पर हमला किया गया था. सलीम अभी भी जिंदगी है और जिंदगी के लिए जंग लड़ रहा है. 

सलीम पर हमले के आरोपी दोनों भाई जीशान और गुलफाम ढेर

सलीम पर हमला करने वाले दोनों बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ में ढेर कर दिया है. गाजियाबाद पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि थाना लोनी क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई सीधी मुठभेड़ में एक लाख का इनामी बदमाश जीशान पुलिस की गोली लगने से मौत हो गई. जीशान उन दो हमलावरों में से एक था, जिसने एक्स मुस्लिम सलीम पर जानलेवा हमला किया था. अब जीशान के भाई गुलफाम को ढेर कर दिया गया. 

बताते चले कि सलीम मुस्लिम धर्म छोड़ चुका है और लगातार सोशल मीडिया पर धर्म को लेकर सवाल उठता था? सलीम वस्तिक पर जानलेवा हमले का दूसरा आरोपी गुलफाम भी एक लाख रुपए इनामी था. 

हमलावरों ने सलीम वास्तिक के पेट में ताबड़तोड़ चाकू घोंपे और उनका गला रेतने की कोशिश की. जिस घर के ऊपर तिरंगा झंडा लहरा रहा, उसकी दहलीज सलीम के खून से लाल है,और हमलावरों की बेहरहमी को बता रही है. फिलहाल सलीम दिल्ली के GTB अस्पताल में वेंटिलेटर पर हैं और जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं. 

​आस पड़ोस में रहने वाले लोगों ने बिना कैमरे पर आए जानकारी दी कि ​लोनी के अली गार्डन क्षेत्र में सलीम वास्तिक पिछले 8 महीनों से रह रहे थे. 
उनके घर के बाहर उनके नाम का बोर्ड लगा है और अंग्रेजी में नाम लिखा है SALEEM WASTIK, छत पर तिरंगा झंडा लहरा रहा है.  

गाजियाबाद पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह करीब 8:00 बजे दो अज्ञात हमलावर उनके दफ्तर में घुसे. उन्होंने सलीम पर 6 से 7 बार चाकू से वार किए. हमले के बाद सलीम लहूलुहान होकर गिर पड़े और आरोपी मौके से फरार हो गए. पुलिस ने मौके पर पहुँचकर जांच शुरू की, फिलहाल घर पर ताला लगा है और बाहर उनकी गाड़ी खड़ी है. 

यह भी पढ़ें - यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर हमला करने वाला बदमाश ढेर, गाजियाबाद में हुए जीशान के एनकाउंटर की इनसाइड स्‍टोरी

Advertisement
Featured Video Of The Day
Baba Bageshwar Exclusive: श्रद्धालुओं की समस्या का समाधान कैसे करते हैं बागेश्वर? |Sucherita Kukreti