ज्ञानपुर रोड स्टेशन पर ‘अमृत भारत एक्सप्रेस’ का भव्य स्वागत, सांसद डॉ. विनोद बिंद ने दिखाई हरी झंडी

Banaras Hadapsar Train: ‘अमृत भारत एक्सप्रेस’ का पहली बार ठहराव हुआ. इस ऐतिहासिक क्षण का गवाह बनने के लिए स्टेशन परिसर को विशेष रूप से सजाया गया था, जहां भारी संख्या में स्थानीय नागरिक, व्यापारी और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे. इस विशेष अवसर पर भदोही के सांसद डॉ. विनोद बिंद मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे. उन्होंने ढोल नगाड़ों की थाप और उत्साहपूर्ण नारों के बीच ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर अगले गंतव्य के लिए रवाना किया. (रिपोर्ट-गिरीश पाण्डेय )

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
ज्ञानपुर रोड स्टेशन पर ‘अमृत भारत एक्सप्रेस’ का भव्य स्वागत, सांसद डॉ. विनोद बिंद ने दिखाई हरी झंडी
Girish Pandey

भदोही जनपद के विकास और कनेक्टिविटी के इतिहास में मंगलवार को एक नया अध्याय जुड़ गया. ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन पर उस समय उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला, जब बहुप्रतीक्षित ‘अमृत भारत एक्सप्रेस' का पहली बार ठहराव हुआ. इस ऐतिहासिक क्षण का गवाह बनने के लिए स्टेशन परिसर को विशेष रूप से सजाया गया था, जहां भारी संख्या में स्थानीय नागरिक, व्यापारी और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे.

इस विशेष अवसर पर भदोही के सांसद डॉ. विनोद बिंद मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे. उन्होंने ढोल नगाड़ों की थाप और उत्साहपूर्ण नारों के बीच ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर अगले गंतव्य के लिए रवाना किया. आपको बता दें कि इस ट्रेन (बनारस हडपसर) का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बनारस से किया था, जिसके बाद ज्ञानपुर रोड स्टेशन पर इसके प्रथम आगमन पर भव्य स्वागत अभिनंदन किया गया.

कालीन कारोबारियों और निर्यातकों के लिए बड़ी सौगात

भदोही अपनी विश्व प्रसिद्ध कालीन बुनाई के लिए जाना जाता है. इस दौरान मीडिया से बात करते हुए सांसद डॉ. विनोद बिंद ने कहा कि अमृत भारत एक्सप्रेस का ठहराव भदोही के कालीन उद्योग के लिए मील का पत्थर साबित होगा. हमारे निर्यातकों और कारोबारियों को अब लंबी दूरी की यात्रा के लिए एक आधुनिक और सुलभ विकल्प मिल गया है, जिससे न केवल व्यापार को गति मिलेगी, बल्कि समय की भी भारी बचत होगी.

यह भी पढ़ें- भारत माला हाईवे प्रोजेक्ट में मुआवजा घोटाले पर ED का शिकंजा, छापों में कैश, 37 किलो चांदी और अहम सबूत बरामद

अमृत भारत एक्सप्रेस अपनी गति और आधुनिक सुविधाओं के लिए जानी जाती है. स्थानीय यात्रियों में इस ट्रेन को लेकर जबरदस्त उत्साह है. आम जनता का मानना है कि इस ट्रेन के रुकने से पुणे (हडपसर) जैसे बड़े व्यापारिक केंद्रों तक पहुंचना अब बेहद आसान और सुरक्षित हो गया है. रेलवे द्वारा उठाए गए इस कदम से न केवल भदोही की कनेक्टिविटी मजबूत हुई है, बल्कि यह क्षेत्र के आर्थिक और सामाजिक विकास को भी एक नई दिशा प्रदान करेगा.

Advertisement

यह भी पढ़ें- "जब तक VIPs के बच्चे गरीबों के बच्चों संग नहीं पढ़ते, तब तक आरक्षण कोई माई का लाल नहीं छीन सकता"

Featured Video Of The Day
Odisha Bank Shocker | महज 19 हजार के लिए बैंक ने मांगा सबूत तो बहन का कंकाल लेकर पहुंचा भाई...