UP News: अंबेडकर नगर में घायलों को मदद करने पहुंचे लोगों को बेकाबू स्विफ्ट कार ने रौंदा, आठ की मौत

Ambedkar Nagar Road Accident: उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर में बेकाबू स्विफ्ट कार ने आधा दर्जन से ज्यादा लोगों को रौंद दिया. इस हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
प्रतीकात्मक तस्वीर

Ambedkar Nagar Road Accident: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के अंबेडकर नगर (Ambedkar Nagar) में देर रात करीब 12:00 बजे दो मोटरसाइकिल की आमने-सामने भिड़ंत हो गई. हादसे में बाइक सवार लोग घायल हो गए. इस दुर्घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग वहां इकट्ठे हो गए और और उन्हें अस्पताल पहुंचाने का प्रयास कर रहे थे. इसी दौरान बेकाबू स्विफ्ट डिजायर कार आई और वहां मौजूद आधा दर्जन से ज्यादा लोगों को कुचल दिया. यह हादसा जिला मुख्यालय से 30 किमी दूर जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के अकबरपुर मार्ग पर अशरफपुर भुआ गांव के पास हुआ है.

8 लोगों को बेकाबू स्विफ्ट कार ने कुचला

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने लोगों की मदद से सभी घायलों को CHC जलालपुर पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने 6 लोगों को मृत घोषित कर दिया. वहीं दो घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी भी मौत हो गई.

6 लोगों की पहचान

पुलिस ने 6 लोगों की पहचान कर ली है, लेकिन अन्य दो लोगों की अब तक कोई पता नहीं चल पाया है. सभी मृतकों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है. साथ ही परिजनों को सूचना दी गई है.

ये भी पढ़ें:अंतिम शव भी बरामद: जबलपुर बरगी बांध क्रूज हादसे में 13 लोगों की मौत, प्रशासन ने की पुष्टि

Advertisement

ये भी पढ़ें: पुणे रेप मर्डर केस: नेता और एक्टर प्रवीण तराडे ने कहा-एनकाउंटर नहीं हुआ तो जनता हाथ में ले कानून

Featured Video Of The Day
Pakistan Train Blast: पाक सैनिकों से भरी ट्रेन में BLA का हमला, 24 लोगों की मौत | Breaking News
Topics mentioned in this article