उत्तर प्रदेश की अलीगढ़ पुलिस की चर्चा ऑस्ट्रेलिया तक हो रही है. इसकी वजह है कि पुलिस ने ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट कंटेंट क्रिएटर जैक जिकिंग्स का चोरी हुआ आईफोन खोज लिया है. जैक जिकिंग्स का का ये मोबाइल आईपीएल 2026 के फाइनल मुकाबले में चोरी हुआ था, जिसे देखने के लिए वे अहमदाबाद पहुंचे थे. उनके लिए यह सिर्फ एक महंगा मोबाइल नहीं था, बल्कि उनके दिवंगत दादा और उनकी खेल से जुड़ी यादों का खजाना भी इसमें था, जो उनके लिए धरोहर थी. अब वे 8 जून को अलीगढ़ आकर पुलिस अधिकारियों से अपना आईफोन लेंगे और उनका आभार जताएंगे.
अहमदाबाद से ऐसे चला मोबाइल
ये भी पढ़ें- गर्लफ्रेंड को आईफोन करना था गिफ्ट, नाबालिग चुराने लगे डिजाइनर नलों की महंगी टोटियां
मोबाइल रिपेयरिंग शॉप पर मिला आईफोन
शिकायत मिलने ही अलीगढ़ पुलिस एक्शन में आई गई. पुलिस अधीक्षक नीरज जादौन ने साइबर सेल और सर्विलांस टीम को तत्काल जांच के निर्देश दिए. जांच के दौरान मोबाइल की लोकेशन शाहजमाल क्षेत्र में मिली. पुलिस उसे ट्रैक एक मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान तक पहुंची और क्रिकेट कंटेंट क्रिएटर जैक जिकिंग्स का चोरी हुआ आईफोन बरामद हुआ.
Last attempt. This phone has my photos of my late grandad, who's passed, memories from my high school ball, and memories of my pets who are no longer.
— Jake Jeakings (@JakeJeakings1) June 2, 2026
iCloud only backed up to a certain point.
If anyone in Rajasthan can help with local police. Please @PoliceRajasthan
I've…
लॉक खुलवाने के लिए दे गया था व्यक्ति
ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट कंटेंट क्रिएटर जैक जिकिंग्स
फोन में दिवंगत दादा की यादें
आईफोन बरामद होने के बाद जैक जिकिंग्स ने सोशल मीडिया पर अलीगढ़ पुलिस और एसएसपी नीरज जादौन को आभार व्यक्त किया. उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा- पुलिस ने सिर्फ उनका फोन नहीं लौटाया, बल्कि उनके दिवंगत दादा और खेल से जुड़ी अमूल्य यादें भी वापस दिला दीं.
Last attempt. This phone has my photos of my late grandad, who's passed, memories from my high school ball, and memories of my pets who are no longer.
— Jake Jeakings (@JakeJeakings1) June 2, 2026
iCloud only backed up to a certain point.
If anyone in Rajasthan can help with local police. Please @PoliceRajasthan
I've…
ये भी पढ़ें- लूट लो! मात्र ₹40,041 में मिल रहा है Apple iPhone 16, साथ में ₹2,190 का चार्जर बिल्कुल Free, जानिए कहां
8 जून को अलीगढ़ आएंगे जैक जिकिंग्स
ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट कंटेंट क्रिएटर जैक जिकिंग्स का मोबाइल बरामद करने के बाद अलीगढ़ पुलिस की देश-विदेश में सराहना हो रही है. जैक जिकिंग्स ने कहा कि वह 8 जून को अलीगढ़ पहुंचकर उन पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात करेंगे, जिन्होंने उनका फोन बरामद कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है.
ये भी पढ़ें- चोरों की शामत! चोरी होते ही खुद को 'लॉक' कर लेगा iPhone, जानिए Apple का नया प्लान