पहले दामाद से प्यार, अब बहनोई संग फरार... दामाद कर रहा फरियाद

अलीगढ़ में सपना नाम ही महिला 10 महीने पहले अपने दामाद के साथ भाग गई थी. अब खबर है कि वह दामाद को छोड़कर बहनोई के साथ फरार हो गई है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
अलीगढ़:

अलीगढ़ की वह सास एक बार फिर चर्चा में आ गई है, जो लगभग 10 महीने पहले अपने पति और बच्चों को छोड़ अपने दामाद राहुल के साथ भाग गई थी. अब आरोप है कि वही सास अपने दामाद को छोड़कर बहनोई के साथ चली गई है. इतना ही नहीं, वह अपने साथ 2 लाख रुपये और गहने-जवाहरात भी ले गई है.

मामला अप्रैल 2025 का है, जब मडराक क्षेत्र की सपना नाम की महिला अपने दामाद राहुल के साथ चली गई थी. दोनों बिहार के सीतामढ़ी में साथ रह रहे थे. अब राहुल का आरोप है कि 6 फरवरी को सपना अपने बहनोई के साथ फरार हो गई थी. राहुल ने पुलिस में शिकायत दी है और आरोप लगाया है कि महिला करीब 2 लाख रुपये और जेवरात भी साथ ले गई है.

राहुल ने कहा कि 6 फरवरी को सपना बहनोई के साथ फरार हो गई. उसने आरोप लगाते हुए कहा कि मैं घूमने के लिए गया तो साढ़े 8 बजे निकला तो ये 9-9:30 बजे के करीब वहां से निकल आई. राहुल ने आरोप लगाया कि सपना अब जीजा, बहन और अपने पहले पति जीतू के साथ भाग गई है. उसने आरोप लगाया कि सपना दो लाख रुपये, एक मंगलसूत्र और अंगूठी लेकर चली गई है. राहुल ने अपना दुखड़ा बताते हुए कहा कि पहले को छोड़कर इसने दूसरा पकड़ा था और अब दूसरे को छोड़कर तीसरा पकड़ लिया. 

हालांकि, अभी तक इस मामले में न तो दादों थाने में और न ही सीतामढ़ी में कोई केस दर्ज हुआ है. बताया जा रहा है कि सपना के पूर्व पति ने भी हाल ही में दूसरी शादी कर ली है.

Featured Video Of The Day
Iran Israel War: ट्रंप ने ईरानी जहाज मारा, 80 मौत | Syed Suhail | Bharat Ki Baat Batata Hoon