PM मोदी को गाली देने वाले वीडियो पर अजय राय ने तोड़ी चुप्पी, कहा- वो तो एआई था

उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय के वायरल वीडियो को लेकर सियासी विवाद बढ़ गया है. उन्होंने कहा कि वह पीड़िता से मिलने गए थे और उसी मुद्दे को उठाने के कारण उन्हें निशाना बनाया जा रहा है

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
अजय राय, उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • अध्यक्ष अजय राय ने वायरल वीडियो को बीजेपी द्वारा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से तैयार करार दिया है.
  • अजय राय ने महोबा में छात्रा के दुष्कर्म मामले को दबाने के लिए वीडियो वायरल करने की साजिश का आरोप लगाया है.
  • अजय राय ने पीड़िता से मिलने के लिए हाईवे पर रोकने के बावजूद गांव और खेतों के रास्ते से पहुंचने का दावा किया.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय ने वायरल वीडियो विवाद पर सफाई देते हुए आरोप लगाया है कि यह वीडियो बीजेपी द्वारा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस(AI) की मदद से तैयार कराकर फैलाया गया है. उन्होंने कहा कि महोबा में दलित छात्रा के साथ हुई दुष्कर्म की घटना को दबाने के लिए यह पूरी साजिश रची गई है. अजय राय के मुताबिक, वह पीड़िता से मिलने महोबा गए थे, लेकिन उन्हें हाईवे पर रोकने का प्रयास किया गया. इसके बावजूद वे खेतों, नदी और गांवों के रास्ते होकर पीड़िता के घर पहुंचे और मामले को उठाने की कोशिश की. उनका आरोप है कि इसी आवाज को दबाने के लिए फर्जी वीडियो वायरल किया गया.

अजय राय ने कहा कि उनके खिलाफ चाहे एक मामला दर्ज हो या सौ, या फिर उन्हें गिरफ्तार भी कर लिया जाए, वह डरने वाले नहीं हैं. प्रधानमंत्री मोदी को लेकर दिए गए अपने बयान पर उन्होंने कहा कि इसमें कुछ भी गलत नहीं है और राहुल गांधी ने जो कहा, वह सही है. उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार पर भी निशाना साधते हुए कहा कि जहां कहीं भी अन्याय होगा, वह उसके खिलाफ आवाज उठाते रहेंगे.

उधर, वायरल वीडियो को लेकर अजय राय के खिलाफ महोबा कोतवाली में मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने अपशब्दों के इस्तेमाल, बिना अनुमति कार्यक्रम करने और रास्ता जाम करने जैसी धाराओं में एफआईआर दर्ज की है. अब यह देखना होगा कि पुलिस पहले वीडियो की तकनीकी जांच करती है या अजय राय के खिलाफ आगे की कार्रवाई करती है.

ये भी पढ़ें : AAP छोड़ BJP में जाने के बाद बढ़ा राघव चड्ढा का कद, राज्यसभा पिटीशन कमेटी के अध्यक्ष बने

Advertisement
Featured Video Of The Day
Lucknow में बिजली संकट के बीच बड़ा फैसला; 31 संवेदनशील बिजली केंद्रों पर तैनात होगी PAC