UP में सपा की पहली लिस्ट पर भड़की AIMIM, कहा- मुस्लिमों को धोखा दे रहे अखिलेश, 5 साल में हक में आवाज तक नहीं उठाई

अखिलेश यादव पर हमलावर AIMIM नेता ने कहा कि मुस्लिमों पर अत्याचार, फर्जी एनकाउंटर और बुलडोजर कार्रवाई पर सपा विधायक खामोश रहे.मस्जिदों पर कार्रवाई हुई, मुस्लिमों पर ज्यादती हुई, फिर भी सपा विधायक सड़क से सदन तक मौन रहे.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
सपा कि पहली लिस्ट पर AIMIM का अखिलेश पर हमला.
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • सपा ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 के लिए उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की
  • AIMIM ने समाजवादी पार्टी पर मुस्लिमों के मुद्दों पर पांच साल तक चुप रहने का आरोप लगाया
  • AIMIM के राष्ट्रीय प्रवक्ता शादाब चौहान ने सपा पर मुस्लिम मतदाताओं को गुमराह करने का आरोप लगाया
लखनऊ:

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 के लिए समाजवादी पार्टी ने अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी है. 5 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट को लेकर AIMIM ने अखिलेश यादव पर हमला बोला है. ओवैसी की पार्टी ने अखिलेश यादव को घेरते हुए कहा कि 5 साल में मुस्लिमों की आवाज नहीं उठाने वाले विधायकों को सपा फिर मौका दे रही है. AIMIM के राष्ट्रीय प्रवक्ता शादाब चौहान ने पूछा कि सपा ने 5 साल में मुस्लिम मुद्दों पर कितनी बार आवाज उठाई है.

सपा मुस्लिम मतदाताओं को गुमराह कर रही

AIMIM नेता ने कहा कि मुस्लिमों पर अत्याचार, फर्जी एनकाउंटर और बुलडोजर कार्रवाई पर सपा विधायक खामोश रहे.मस्जिदों पर कार्रवाई हुई, मुस्लिमों पर ज्यादती हुई, फिर भी सपा विधायक सड़क से सदन तक मौन रहे. समाजवादी पार्टी नाकारा और गूंगे विधायकों को दोबारा टिकट देकर अब मुस्लिम मतदाताओं को गुमराह कर रही है.

ओवैसी-चंद्रशेखर की जोड़ी से डर गए हैं अखिलेश

उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव सामाजिक परिवर्तन मोर्चे से डरे हुए हैं, इसलिए पुराने चेहरों पर फिर से भरोसा जता रहे हैं. एआईएमआईएम नेता ने कहा कि जब मुस्लिमों पर अत्याचार हो रहा था, तब सपा के विधायक खामोश बैठे रहे क्यों ?. उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि क्या सिर्फ तनख्वाह और सरकारी सुविधाएं लेने के लिए सपा विधायकों को वोट दिया जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि सपा के गूंगे विधायकों को जिताने का कोई लाभ नहीं, जनता सब देख रही है.

सपा ने यूपी चुनाव के लिए जारी की पहली लिस्ट

सपा सहारनपुर की बेहट सीट से उमर अली खान,  सहारनपुर सीट से आशू अली, कैराना विधानसभा से नाहिद हसन, अमरोहा से महबूब अली और ललितपुर से ज्योकि लोधी को चुनावी मैदान में उतारने जा रही है. इस पर AIMIM का कहना है कि सपा के विधायक पूरे पांच साल तक गूंगे बने रहते हैं और मुस्लिमों से जुड़े मुद्दों तो उठाते तक नहीं तो फिर से जनता उनको वोट क्यों दे.

Advertisement

ये भी पढे़ं-समाजवादी पार्टी की लिस्ट पर इमरान मसूद के तल्ख तेवर.. 'उनको मेरी बुलंदी अच्छी नहीं लगती से जवाब'


Topics mentioned in this article
UP Assembly Election 2027
Akhilesh Yadav
UP AIMIM Leader
SP Candidate List
UP Chunav

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं