3 फीट का दूल्हा, 2 फीट 7 इंच की दुल्हन... कहां हुई ये अनोखी शादी? वायरल हो रहा है वीडियो

यूपी के हापुड़ के धौलाना से एक अनोखी और चर्चा में बनी शादी की कहानी सामने आई है, जिसने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के धौलाना में तीन फीट के दूल्हे विजय और दो फीट सात इंच की दुल्हन चांऊल की शादी हुई
  • दोनों परिवारों को कम हाइट के कारण लंबे समय तक रिश्ता ढूंढने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ा था
  • विजय ने बैंड-बाजे के साथ बारात लेकर धौलाना पहुंचकर अपनी दुल्हन चांऊल को पारंपरिक रीति-रिवाजों से विवाह किया
हापुड़:

कहते हैं कि ऊपर वाले ने हर किसी के लिए किसी न किसी को बनाया है और जोड़ियां ऊपर से बनकर आती हैं. एक ऐसी ही जोड़ी की कहानी उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले से आई है, जिसने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा है. यह शादी उन दो लोगों के बीच हुई है, जिन्होंने कम हाइट को कभी अपनी कमजोरी नहीं बनने दिया. प्यार और समझदारी के साथ जीवन की नई शुरुआत की. इस शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं.

ये अनोखी शादी हापुड़ के धौलाना में हुई है, जहां 3 फीट के दूल्हे और 2 फीट 7 इंच की दुल्हन की शादी चर्चा में बनी हुई है. दूल्हे का नाम विजय और दुल्हन का चांऊल है. दोनों की शादी पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ धूमधाम से हुई. कम हाइट के चलते दोनों परिवारों को लंबे समय से रिश्ता ढूंढने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था, लेकिन अब यह जोड़ी एक-दूसरे का सहारा बन गई है.

विजय अपनी दुल्हन को लेने के लिए बैंड-बाजे के साथ बारात लेकर धौलाना पहुंचे. इस शादी के बारे में जैसे ही खबर फैली, वैसे ही आसपास के लोग भी यहां उमड़ पड़े. इस शादी के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं. एक वीडियो में विजय अपनी दुल्हनिया चांऊल को वरमाला पहनाते हुए नजर आ रहे हैं. दोनों की शादी बड़े धूमधाम से हुई. दोनों ने सात जन्मों तक साथ निभाने का वादा किया. 

Advertisement

शादी की खबर फैलते ही आसपास के लोग बड़ी संख्या में विजय और चांऊल की शादी में पहुंचे. हर कोई इस अनोखी शादी की तारीफ करता नजर आया. लोगों ने विजय और चांऊल को आशीर्वाद दिया.

Featured Video Of The Day
खान सर पर FIR दर्ज, गार्ड के गोली चलाने के मामले में Patna Police की कार्रवाई