यूपी में कई जिलों के डीएम समेत 23 IAS अधिकारियों का किया गया तबादला

गोंरखपुर, गोंडा, प्रयागराज, कानपुर देहात, कांसगंज, ललितपुर और मिर्जापुर के भी डीएम को बदल दिया गया है. इसके साथ ही कमिश्नर का भी तबादला किया गया है. 

विज्ञापन
Read Time: 1 min
लखनऊ:

उत्तर प्रदेश में 23 आईएएस अधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया गया है. इस वजह से कई जिलों के जिलाधिकारियों का भी तबादला हुआ है. यूपी के गौतमबुद्धनगर से लेकर गाजियाबाद तक के डीएम को बदल दिया गया है. गोंरखपुर, गोंडा, प्रयागराज, कानपुर देहात, कांसगंज, ललितपुर और मिर्जापुर के भी डीएम को बदल दिया गया है. इसके साथ ही कमिश्नर का भी तबादला किया गया है. 

जिन अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है, उनके नामों की सूची भी सामने आई है. यहां देखें पूरी सूची - 

पहले 19 आईएएस अधिकारियों का किया गया था ट्रांसफर

बता दें कि इससे पहले योगी सरकार ने 2023 बैच के 19 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया था. 24 जुलाई को इन अधिकारियों का तबादला किया गया था. इसमें मुख्य रूप से जॉइंट मजिस्ट्रेट और अन्य प्रशासनिक पदों पर तैनात अधिकारी शामिल थे. 

Featured Video Of The Day
Manoj Tiwari Interview: Rani Chatterjee के सवाल ये क्या बोल गए Manoj Tiwari? | NDTV India
Topics mentioned in this article