Ways To Recharge FASTag : टोल प्लाजा पर लंबी कतारों से बचने और बिना रुके सफर का आनंद लेने के लिए FASTag में पर्याप्त बैलेंस रखना जरूरी हो गया है. कई बार जल्दबाजी में लोग रिचार्ज करना भूल जाते हैं, जिससे टोल पर दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है. हालांकि अब FASTag रिचार्ज करना बेहद आसान हो गया है. आप पेटीएम जैसे UPI ऐप, बैंकिंग ऐप या नेट बैंकिंग की मदद से कुछ ही सेकंड में इसे रिचार्ज कर सकते हैं. सही बैलेंस होने से आपका सफर न सिर्फ आसान बल्कि पूरी तरह झंझट-मुक्त भी बन जाता है.
क्या है FASTag?
FASTag नेशनल इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (NETC) सिस्टम के तहत काम करता है. यह रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन (RFID) टेक्नोलॉजी पर बेस्ड एक इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन सिस्टम है. जब व्हीकल टोल प्लाजा से गुजरता है, तो टोल चार्ज अपने आप बैंक अकाउंट या वॉलेट से कट जाता है. इससे व्हीकल को रुकना नहीं पड़ता और यात्रा तेज और आसान हो जाती है.
FASTag बैलेंस रखना क्यों जरूरी है?
अगर FASTag में पर्याप्त बैलेंस नहीं है, तो यह ब्लैकलिस्ट या हॉटलिस्ट में डाला जा सकता है. ऐसी स्थिति में टोल प्लाजा पर ट्रांजैक्शन फेल हो सकता है और एक्स्ट्रा चार्ज भी देना पड़ सकता है. इसलिए समय-समय पर रिचार्ज करना जरूरी है.
FASTag रिचार्ज करने के तरीके
आप कई आसान तरीकों से FASTag रिचार्ज कर सकते हैं. इनमें UPI, बैंकिंग ऐप्स, कार्ड और ऑफिशिल ऐप शामिल हैं.
UPI ऐप्स (Paytm, Google Pay, PhonePe, BHIM)
UPI के जरिए FASTag रिचार्ज करना सबसे तेज और आसान तरीका माना जाता है. इसके लिए आप ये स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं -
स्टेप 1 : अपना UPI ऐप खोलें
स्टेप 2 : “Send Money” या पेमेंट सेक्शन चुनें
स्टेप 3 : FASTag UPI ID एंटर करें
स्टेप 4 : अमाउंट डालें और पेमेंट कन्फर्म करें
इसके अलावा QR कोड स्कैन करके भी रिचार्ज किया जा सकता है.
बैंकिंग ऐप या वेबसाइट
अगर आपका FASTag बैंक से जुड़ा है, तो आप अपने बैंक के ऐप या वेबसाइट से भी रिचार्ज कर सकते हैं. इसके लिए आप ये स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं -
स्टेप 1 : FASTag सेक्शन में लॉगिन करें
स्टेप 2 : “Recharge” विकल्प चुनें
स्टेप 3 : UPI, नेट बैंकिंग या कार्ड से भुगतान करें
MyFASTag ऐप
NHAI का ऑफिशियल ऐप MyFASTag भी एक आसान ऑप्शन है. इसके लिए आप ये स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं -
स्टेप 1 : मोबाइल नंबर से लॉगिन करें
स्टेप 2 : बैंक अकाउंट या वॉलेट लिंक करें
स्टेप 3 : “Recharge FASTag” पर क्लिक करें
डेबिट या क्रेडिट कार्ड
डेबिट या क्रेडिट कार्ड के जरिए भी FASTag रिचार्ज किया जा सकता है. इसके लिए आपको अपने बैंक के ऐप या नेट बैंकिंग पोर्टल में लॉग इन करना होगा. इसके बाद FASTag/Recharge सेक्शन में जाकर अपने व्हीकल का नंबर डालना होगा. इसके बाद Submit या Proceed पर क्लिक करते ही रिचार्ज हो जाएगा.














