रिटायर होने जा रही mAadhaar App, UIDAI ने की लोगों से अपील, डाउनलोड कर लें ये ऐप

New Aadhar App : UIDAI ने इसे ‘स्मार्ट, फास्ट और ज्यादा सुरक्षित बताया है. इसके साथ ही डाउनलोड लिंक और QR कोड भी शेयर किया गया है. UIDAI ने सलाह दी है कि लोग केवल Google Play Store या Apple App Store से ही नई Aadhaar App डाउनलोड करें.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
इसका सबसे बड़ा फायदा ये है कि अब पूरा आधार कार्ड शेयर करने की जरूरत नहीं पड़ेगी.

New Aadhar App : अगर आप अपने फोन में mAadhaar App इस्तेमाल करते हैं तो ये खबर आपके काम की है. UIDAI यानी भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण ने ऐलान किया है कि पुरानी mAadhaar App जल्द रिटायर होने वाली है. इसकी जगह अब नई Aadhaar App लाई जा रही है. जिसे पहले से ज्यादा स्मार्ट, तेज और सिक्योर बताया जा रहा है. UIDAI ने लोगों से अपील की है कि वो समय रहते नई ऐप डाउनलोड कर लें. ताकि आगे चलकर किसी तरह की परेशानी न हो. नई ऐप में QR कोड से सिक्योर आधार शेयरिंग, बेहतर प्राइवेसी कंट्रोल और कई आसान फीचर्स दिए गए हैं.

UIDAI ने क्या कहा?

15 मई 2026 को UIDAI ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बताया कि mAadhaar App को जल्द बंद किया जाएगा. पोस्ट में लोगों से नई Aadhaar App अपनाने की अपील की गई. UIDAI ने इसे ‘स्मार्ट, फास्ट और ज्यादा सुरक्षित बताया है. इसके साथ ही डाउनलोड लिंक और QR कोड भी शेयर किया गया है.

नई Aadhaar App में क्या खास?

नई ऐप में कई नए और उपयोगी फीचर्स जोड़े गए हैं, जैसे - 

• QR कोड के जरिए आधार शेयर करने की सुविधा
• सिलेक्टिव शेयर फीचर, जिससे जरूरत भर की जानकारी ही शेयर होगी
• डाइनलोड आधार ऑप्शन
• आधार को डिजिटल वॉलेट में सेव करने की सुविधा
• बायोमेट्रिक्स लॉक/अनलॉक फीचर

इसका सबसे बड़ा फायदा ये है कि अब पूरा आधार कार्ड शेयर करने की जरूरत नहीं पड़ेगी.

क्यों बंद की जा रही है पुरानी ऐप?

UIDAI के मुताबिक पुरानी ऐप में समय के साथ टेक्नॉलॉजी और सिक्योरिटी से जुड़ी चुनौतियां बढ़ रही थीं. नए फोन और सिक्योरिटी स्टैंडर्ड्स के हिसाब से नई ऐप ज्यादा बेहतर तरीके से काम करेगी. इससे साइबर फ्रॉड और डेटा लीक का खतरा भी कम होगा.

Advertisement

क्या करें यूजर्स?

UIDAI ने सलाह दी है कि लोग केवल Google Play Store या Apple App Store से ही नई Aadhaar App डाउनलोड करें. साथ ही किसी भी फर्जी लिंक या ऐप से सावधान रहें.

कीवर्ड-

Featured Video Of The Day
Krishnavataram Exclusive Interview: कृष्णावतारम के कृष्ण और सत्यभामा से CM योगी ने क्या कहा था?
Topics mentioned in this article