गर्मी शुरू होते ही घरों में एसी चलने लगते हैं, जिससे तो राहत मिलती है लेकिन बिजली का बिल लोगों की टेंशन बढ़ा देता है. कई बार ठंडक के लिए एसी चलाना जरूरी होता है, लेकिन ज्यादा बिल जेब पर भारी पड़ता है. ऐसे में उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने एसी चलाने का एक स्मार्ट तरीका बताया है, जिससे आप आरामदायक ठंडक का आनंद भी ले सकते हैं और बिजली बिल में अच्छी बचत भी कर सकते हैं. चलिए आपको बताते हैं बिजली बचाने के स्मार्ट तरीके कौन से हैं.
बिजली बचाने के उपाय
दरअसल, गर्मी का मौसम आते ही घरों में एसी स्टार्ट हो जाते हैं. एसी स्टार्ट होने से गर्मी से तो राहत मिल जाती है, लेकिन बिजली का बिल लोगों की चिंता बढ़ा देता है. अगर, आप बिजली का बिल भी ज्यादा आता है तो उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने AC चलाने का स्मार्ट मंत्र बताया है, जिसकी मदद से ठंडक भी मिलती है और बचत भी होती है.
AC चलाने का स्मार्ट मंत्र
AC का तापमान सेट करें- AC को हमेशा 24 से 25 के बीच सेट करें. इससे शरीर के लिए आरामदायक तापमान बना रहता है और बिजली की भारी बचत होती है.
पंखे के साथ चलाएं- गर्मी में AC के साथ पंखा जरूर चलाएं. पंखा चलाने से ठंडी हवा कमरे में जल्दी फैलती है और कमरा जल्दी ठंडा होता है, जिससे AC कम चलता है. एसी कम चलेगा तो बिजली का बिल भी कम बनेगा.
AC की नियमित सर्विसिंग- एसी के समय-समय पर सर्विसिंग का ध्यान रखें. एसी के एयर फिल्टर को समय-समय पर साफ करें. फिल्टर साफ रहता है तो एसी पर ज्यादा दबाव नहीं पड़ता और गंदा फिल्टर मशीन पर दबाव डालता है. इससे बिजली की खपत ज्यादा हो जाती है.
कमरे को बंद रखें- आप जब भी एसी चलाएं तो इस बात का ध्यान रखें कि खिड़की-दरवाजे बंद हों, क्योंकि इससे कमरा जल्दी ठंडा होता है और ठंडी हवा बाहर नहीं जाती. इसके अलावा भारी पर्दे का इस्तेमाल करें ताकि बाहर की गर्मी अंदर न आए.














