यूपी में बिना ब्याज और बिना गारंटी के मिलेगा 5 लाख तक का लोन, जानिए कैसे करें आवेदन

उत्तर प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत युवाओं को 5 लाख रुपये तक का लोन दे रही है. यह लोन 4 वर्षों के लिए बिना ब्याज और बिना गारंटी उपलब्ध है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
युवाओं को मिलेगा बिना ब्याज और बिना गारंटी के लोन
Photo Credit: NDTV

अगर आप खुद का कारोबार शुरू करना चाहते हैं, लेकिन पैसों की कमी रास्ता रोक रही है, तो उत्तर प्रदेश सरकार की एक खास योजना आपके काम आ सकती है. राज्य सरकार मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान (MYUVA) के तहत युवाओं को अपना व्यवसाय शुरू करने के लिए 5 लाख रुपये तक का ऋण उपलब्ध करा रही है. खास बात यह है कि यह लोन 4 साल तक बिना ब्याज और बिना किसी गारंटी के दिया जा रहा है.

युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की पहल

सरकार का एक साफ संदेश है कि युवा नौकरी तलाशने वाला नहीं होना चाहिए, बल्कि रोजगार देने वाला होना चाहिए. इसी सोच के साथ मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान शुरू किया गया है. इस योजना के तहत युवा अपना छोटा उद्योग, स्टार्टअप या स्वरोजगार शुरू करने के लिए आर्थिक सहायता प्राप्त कर सकते हैं.

5 लाख रुपये तक मिलेगा लोन

योजना के तहत पात्र युवाओं को अधिकतम 5 लाख रुपये तक का ऋण दिया जाएगा. इस ऋण पर 4 वर्षों तक कोई ब्याज नहीं देना होगा. साथ ही लोन लेने के लिए किसी संपत्ति या गारंटी की भी जरूरत नहीं होगी. सरकार की इस योजना से युवाओं को काफी राहत मिलेगी.

Advertisement

आवेदन के लिए किन डॉक्यूमेंट्स की जरूरत?

  • आधार कार्ड
  • पैन कार्ड
  • बैंक खाते का विवरण
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • जाति प्रमाण पत्र 

कैसे करें आवेदन?

इच्छुक युवा msme.cmyuva.org.in पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. इसके अलावा नजदीकी जन सेवा केंद्र (CSC) के माध्यम से भी आवेदन की सुविधा उपलब्ध है.

जानकारी के लिए कर सकते हैं संपर्क

योजना से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए युवा रामपुर के सिविल लाइंस स्थित रोशन बाग जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र से संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा विभाग द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबरों (9719926277, 8859313128, 8941813371, 8393931818, 8475866840) पर भी जानकारी प्राप्त की जा सकती है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: आपकी कार की हाई बीम किसी दूसरे के लिए बन सकती है मुसीबत , यूपी ट्रैफिक पुलिस ने जारी की अहम चेतावनी

यह भी पढ़ें: बैंक-दफ्तर के चक्कर खत्म, CSC सेंटर से मिनटों में बनवाएं डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट, बस इतनी लगेगी फीस

यह भी पढ़ें: भारत में लॉन्च हुई Green SM Limo कैब सर्विस, जानिए आप कैसे कर सकते हैं बुक और क्या मिलेंगी सुविधाएं

Featured Video Of The Day
Bodyguard पर हुए हमले के बाद Khan Sir पर कार्रवाई को लेकर Patna में हाई वोल्टेज ड्रामा | Bihar News
Topics mentioned in this article