Thalapathy Vijay की जीत के बाद युवाओं को हर महीने मिलेंगे 4 हजार रुपये? घोषणा पत्र में किए थे ये बड़े वादे

Thalapathy Vijay: अभिनेता से राजनेता बने थलापति विजय की पार्टी TVK ने विधानसभा चुनाव में शानदार प्रदर्शन किया है. विजय ने अपने घोषणा पत्र में युवाओं के लिए क्या कुछ खास करने की बात कही थी और उनकी इस शानदार जीत के बाद अब आम जनता को क्या-क्या लाभ मिलने की उम्मीद है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
thalapathy vijay manifesto for youth
file photo

Thalapathy Vijay: अभिनेता से राजनेता बने थलापति विजय की पार्टी तमिलगा वेट्री कजगम (TVK) ने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में अपने पहले ही प्रयास में शानदार प्रदर्शन किया है. पार्टी ने DMK और AIADMK को कड़ी टक्कर देते हुए सत्ता तक पहुंचने का रास्ता लगभग तय कर लिया है. चुनाव से पहले विजय ने अपने घोषणा पत्र में खास तौर पर युवाओं के लिए कई बड़े वादे किए थे. अब चुनाव में मिली इस सफलता के बाद जनता की नजर इन्हीं वादों पर टिकी हुई है. आइए जानते हैं विजय ने अपने घोषणा पत्र में युवाओं के लिए क्या कुछ खास करने की बात कही थी और उनकी इस शानदार जीत के बाद अब आम जनता को क्या-क्या लाभ मिलने की उम्मीद है.

विजय के युवाओं के लिए वादे

विजय ने टीवीके को आम लोगों के हित में एक विकल्प के रूप में पेश करते हुए सीधे आर्थिक सहायता योजनाओं और दीर्घकालिक विकास योजनाओं का मिश्रण रखा. उन्होंने अपने घोषणापत्र में सामाजिक सुरक्षा, रोजगार और शासन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के इस्तेमाल पर खास जोर देने के साथ-साथ युवाओं को कई लाभ देने का वादा किया.

युवाओं को हर महीने मिलेंगे 4 हजार रुपये

बेरोजगारी भत्ता- थलपति विजय ने अपनी घोषणा पत्र में 29 वर्ष से अधिक उम्र के बेरोजगार स्नातकों को हर महीने 4 रुपये देने का वादा किया है. इसके साथ ही डिप्लोमा धारकों के लिए 2,000 प्रति माह की सहायता का वादा किया गया है.

इंटर्नशिप और स्टाइपेंड- विजय ने युवाओं को 5 लाख इंटर्नशिप अवसर, जिसमें स्नातकों को 10,000 और IT स्नातकों को 8,000 का मासिक स्टाइपेंड देने का वादा भी किया है.

Advertisement

यह भी पढ़ें:- Thalapathy Vijay Net Worth VS CM Salary: 603 करोड़ के मालिक थलपति विजय बनेंगे सीएम, जानें कितनी होगी उनकी मंथली सैलरी!

शिक्षा लोन- विजय ने अपने घोषणा पत्र में वादा किया है कि कक्षा 12 से पीएचडी तक के छात्रों के लिए 20 लाख रुपये तक का कोलैटरल-फ्री यानी बिना गारंटी शिक्षा लोन दिया जाएगा.

Advertisement

स्टार्टअप लोन- उद्यमियों के लिए 25 लाख रुपये तक का ब्याज मुक्त लोन दिया जाएगा.

स्थानीय रोजगार- निजी कंपनियों में 75 प्रतिशत नौकरियां तमिलनाडु के स्थानीय लोगों के लिए आरक्षित करने का वादा है.

Featured Video Of The Day
Assembly Election Results 2026: Assam में 24 हजार वोटों से जीते Himanta Biswa Sarma | Breaking News
Topics mentioned in this article