Delhi Traffic Advisory: दिल्ली में कल सोनू निगम का कॉन्सर्ट, इन सड़कों पर पड़ेगा असर, बाहर निकलने से पहले देखें रूट

Sonu Nigam Concert: दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने 28 मार्च, 2026 को इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में होने वाले “सतरंगी रे - सोनू निगम लाइव म्यूज़िक कॉन्सर्ट” को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
सोनू निगम का कॉन्सर्ट
file photo

Sonu Nigam Concert: बॉलीवुड के मशहूर सिंगर सोनू निगम का दिल्ली में शनिवार यानी 28 मार्च को कॉन्सर्ट है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने शनिवार को कॉन्सर्ट के चलते ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है. कॉन्सर्ट के वजह से सेंट्रल और ईस्ट दिल्ली के कुछ मार्गों पर ट्रैफिक प्रभावित रहेगा. कॉन्सर्ट 28 मार्च को इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में शाम 4 बजे से रात 11 बजे तक होगा. एडवाइजरी के मुताबिक 'सतरंगी रे' कॉन्सर्ट के लिए दर्शकों की आवाजाही के चलते दोपहर 2 बजे से रात 10 बजे तक ट्रैफिक प्रभावित रहेगा. एडवाइजरी के मुताबिक, आईपी ​​मार्ग, विकास मार्ग और राजघाट और आईपी डिपो के बीच स्थित रिंग रोड जैसे महत्वपूर्ण मार्गों पर ट्रैफिक को कंट्रोल किया जाएगा.

यह भी पढ़ें:- अब PRS काउंटर टिकट को किसी भी स्टेशन से कर सकते हैं कैंसिल, E-Ticket रिफंड भी हुआ आसान, जानिए रेलवे के नए नियम

सोनू निगम के कॉन्सर्ट से इन सड़कों पर पड़ेगा असर, देखें रूट

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने 28 मार्च, 2026 को इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में होने वाले “सतरंगी रे - सोनू निगम लाइव म्यूज़िक कॉन्सर्ट” को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है. यह कॉन्सर्ट शाम 4 बजे से रात 11 बजे तक चलेगा. कार्यक्रम में भारी भीड़ आने की संभावना है, इसलिए ट्रैफिक को सही ढंग से चलाने और लोगों की सुरक्षा के लिए कुछ पाबंदियां लगाई गई हैं.

दोपहर 2 बजे से रात 10 बजे तक इन सड़कों से बचें

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने भीड़ और जाम की संभावना को देखते हुए इन सड़कों से न जाने की सलाह दी है. आईपी मार्ग (एमजीएम रोड), विकास मार्ग और रिंग रोड (राजघाट से आईपी डिपो तक). इसके अलावा भारी वाहन राजघाट से आईपी मार्ग की ओर नहीं जा सकेंगे. इसके साथ ही स्टेडियम के आसपास भी ट्रैफिक डायवर्जन रहेगा.

Advertisement
स्टेडियम में इन गेट से मिलेगी एंट्री
  • गेट 07 और 08- वेलोड्रोम रोड से प्रवेश
  • गेट 21 और 22- एमजीएम रोड से प्रवेश
  • गेट 16 और 18- एमजीएम रोड से प्रवेश

पार्किंग के नियम

स्टेडियम के पास सीमित पार्किंग उपलब्ध है. पार्किंग लेबल अनिवार्य है और इसे गाड़ी के शीशे पर लगाना होगा. लेबल पर वाहन नंबर साफ‑साफ लिखा होना चाहिए. बिना वैध पार्किंग लेबल वाली गाड़ियों को स्टेडियम के पास आने की अनुमति नहीं मिलेगी.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Israel Lebanon Ceasefire के बीच भी तनाव! Hezbollah और Israel आमने-सामने | Trump | Netanyahu
Topics mentioned in this article