Solar AC: सोलर AC क्या है? नहीं आएगा बिजली बिल, जानिए इसकी खासियत और कैसे करेगा यह काम

Solar Air Conditioner: सोलर AC एक ऐसी आधुनिक कूलिंग तकनीक है, जो पारंपरिक बिजली की जगह सीधे सूरज की रोशनी से बिजली बनाकर चलती है. हाइब्रिड सोलर AC दिन में सोलर पैनल से और रात में ग्रिड (बिजली) से चलते हैं, जिससे बिजली का बिल न के बराबर या शून्य हो जाता है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
सोलर AC क्या है?
file photo

Solar Air Conditioner: गर्मी के सीजन आ गया है. ऐसे में लोगों ने एसी और पंखा चलाना शुरू कर दिया. एसी और पंखा चलाने से गर्मी से राहत तो मिलती है, लेकिन बिजली का बिल भी खूब आता है. अगर, हम आपको बताएं कि अब जमकर एसी चलाओ और बिल बिल्कुल भी नहीं आएगा. जी हां, यह सच है. दरअसल, मार्केट में एक ऐसी ऐसा भी मौजूद है, जिससे आप रात भर AC चलाने पर भी बिजली बिल जीरो आएगा. इस एसी का नाम सोलर AC (Solar Air Conditioner) है. चलिए आपको बताते हैं यह AC कैसे काम करेगा.

यह भी पढ़ें:- Business Idea: घर बैठे शुरू करें कृषि से जुड़ा ये बिजनेस, कम खर्च में होगी खूब कमाई, जानिए

सोलर AC (Solar Air Conditioner) एक ऐसी आधुनिक कूलिंग तकनीक है, जो पारंपरिक बिजली की जगह सीधे सूरज की रोशनी से बिजली बनाकर चलती है. हाइब्रिड सोलर AC (Hybrid Solar AC) दिन में सोलर पैनल से और रात में ग्रिड (बिजली) से चलते हैं, जिससे बिजली का बिल न के बराबर या शून्य हो जाता है. 1.5 टन के सोलर एसी के लिए आमतौर पर 4-5 kW के सोलर पैनलों की जरूरत होती है.

सोलर AC की खासियतें

0 रुपये बिजली बिल- दिन के समय यह पूरी तरह से सौर ऊर्जा से चलता है, जिससे बिजली बिल लगभग शून्य हो जाता है.

Advertisement

हाइब्रिड तकनीक- ये AC हाइब्रिड होते हैं, जो धूप न होने पर ग्रिड से बिजली ले सकते हैं, 24 घंटे की कूलिंग सुनिश्चित करते हैं.

बिना बैटरी के काम- कई आधुनिक हाइब्रिड AC बिना बैटरी के सीधे सोलर पैनल से चलते हैं, जिससे मेंटेनेंस कम होता है.

Advertisement

पर्यावरण के अनुकूल- यह कार्बन फुटप्रिंट को कम करता है और पारंपरिक ऊर्जा स्रोतों पर निर्भरता घटाता है.

सोलर AC कैसे काम करता है?

घर की छत पर लगे सोलर पैनल धूप को अवशोषित करते हैं और उसे DC (Direct Current) बिजली में बदलते हैं. सोलर पैनल से सीधे तार को AC की आउटडोर यूनिट से जोड़ा जाता है. यह AC का इनवर्टर सीधे DC पावर का उपयोग करके कंप्रेसर चलाता है. जब धूप कम होती है या रात होती है, तो यह सिस्टम अपने आप ग्रिड बिजली पर स्विच हो जाता है, जिससे कूलिंग बंद नहीं होती.

Featured Video Of The Day
West Bengal Elections 2026: बंगाल में कमल खिलेगा या दीदी का दम रहेगा? Bengal News | Exit Poll Result
Topics mentioned in this article