7 नई अमृत भारत ट्रेनों को रेलवे बोर्ड की मंजूरी, दिल्‍ली, प्रयागराज, आगरा, गया, धनबाद, जबलपुर, कोटा, मुंबई तक फायदा

Amrit Bharat Trains: रेलवे बोर्ड ने 7 नई अमृत भारत ट्रेनों को मंजूरी दी है. ये ट्रेनें उत्तर से लेकर पश्चिम-दक्षिण भारत तक कई बड़े शहरों को जोड़ेगी. देश की बड़ी आबादी को फायदा होगा. किफायती किराये पर लोग सफर कर सकेंगे. रूट्स की पूरी डिटेल अंदर.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
7 New Amrit Bharat Trains: सात नई अमृत भारत ट्रेनों का रूट जान लीजिए
(NDTV File Photo)

New Amrit Bharat Trains Routs Details: रेलवे ने स्‍वतंत्रता दिवस से पहले दिल्‍ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड से मध्‍य प्रदेश, राजस्‍थान, गुजरात, महाराष्‍ट्र जैसे राज्‍यों को तोहफा दिया है. रेलवे बोर्ड ने इन राज्‍यों के बड़े शहरों को जोड़ने वाली 7 नई अमृत भारत ट्रेनों को मंजूरी दी है. देश भर में रेल कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए 7 नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को मंजूरी देने का मकसद खास तौर पर कम और कम और मध्यम आय वाले यात्रियों को सस्‍ता सफर मुहैया कराना है. इन ट्रेनों में सारी बोगियां नॉन-एसी होंगी. इन स्‍लीपर ट्रेनों का किराया भी प्रीमियम ट्रेनों की तुलना में काफी कम रखा गया है. 

देशभर के कई शहरों को फायदा

ये ट्रेनें उत्तर भारत, मध्य भारत, पश्चिम भारत और दक्षिण भारत के शहरों को जोड़ेंगी. इन ट्रेनों से दिल्‍ली, प्रयागराज, आगरा, मुरादाबाद, गाजियाबाद, गया, धनबाद, जबलपुर, कोटा, मिर्जापुर, कानपुर सेंट्रल, टूंडला, इटारसी, सतना, मैहर, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, रतलाम, वडोदरा, बैतूल, नागपुर, भुसावल, मुंबई जैसे शहरों के लोगों को बड़ा फायदा होगा. कुछ ट्रेनें तो काफी लंबी दूरी तय करेंगी. 

यहां हम ट्रेनों की डिटेल और रूट के बारे में बता रहे हैं. आप चेक कर सकते हैं कि क्‍या आपका शहर भी इनमें शामिल है. 

1). धनबाद-कोयंबटूर अमृत भारत एक्सप्रेस

रेलवे बोर्ड ने धनबाद-कोयंबटूर अमृत भारत एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 22363/22364) को मंजूरी दी है.

प्रस्तावित रूट:  धनबाद जंक्शन, NSC बोस जंक्शन गोमोह, पारसनाथ, हजारीबाग रोड, कोडरमा, गया, अनुग्रह नारायण रोड, डेहरी-ऑन-सोन, सासाराम, भभुआ रोड, पं. दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, मिर्जापुर, प्रयागराज छिवकी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, पिपरिया, इटारसी, बैतूल, नागपुर, चंद्रपुर, बल्हारशाह, सिरपुर कागजनगर, मंचिर्याल, पेड्डापल्ली, वारंगल, महबूबाबाद, खम्मम, विजयवाड़ा, ओंगोल, नेल्लोर, गुडूर, रेनिगुंटा, तिरुत्तनी, काटपाडी, जोलारपेट्टई, सलेम, इरोड और तिरुप्पुर  

Advertisement

2). प्रयागराज-लोकमान्य तिलक टर्मिनस अमृत भारत एक्सप्रेस

रेलवे बोर्ड ने प्रयागराज-लोकमान्य तिलक टर्मिनस अमृत भारत एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 20436/20435) को भी मंजूरी दी है.

प्रस्तावित साप्ताहिक सेवा प्रयागराज, सतना, जबलपुर, इटारसी, भुसावल और कल्याण पर रुकेगी. 

3). प्रयागराज-उधना अमृत भारत एक्सप्रेस

प्रयागराज-उधना अमृत भारत एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 20437/20438) को भी साप्ताहिक सेवा के रूप में मंजूरी दी गई है.

ट्रेन प्रयागराज, फतेहपुर, गोविंदपुरी, इटावा, टूंडला, ईदगाह आगरा, बयाना, हिंडौन सिटी, गंगापुर सिटी, सवाई माधोपुर, कोटा, रामगंज मंडी, भवानी मंडी, रतलाम, वडोदरा और उधना में रुकेगी.

4). सूबेदारगंज-लोकमान्य तिलक टर्मिनस अमृत भारत एक्सप्रेस

रेल मंत्रालय ने सूबेदारगंज-लोकमान्य तिलक टर्मिनस अमृत भारत एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 14121/14122) को मंजूरी दे दी है.

प्रस्तावित साप्ताहिक सेवा सूबेदारगंज, फ़तेहपुर, गोविंदपुरी, भरुवा सुमेरपुर, रागौल, बांदा, चित्रकूटधाम कर्वी, सतना, मैहर, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, पिपरिया, इटारसी, खंडवा, भुसावल, नासिक रोड, कल्याण और ठाणे में रुकेगी.

Advertisement

5). गोरखपुर-दिल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस

रेलवे बोर्ड ने गोरखपुर-दिल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 15095/15096) को साप्ताहिक सेवा के रूप में मंजूरी दे दी है.

इसके निर्धारित स्टॉपेज गोरखपुर, खलीलाबाद, बस्ती, गोंडा, बुढ़वल, सीतापुर, बरेली, मुरादाबाद, गाजियाबाद और दिल्ली हैं.

6). गोरखपुर-बांद्रा अमृत भारत एक्सप्रेस

एक अन्य स्वीकृत साप्ताहिक सेवा गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस अमृत भारत एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 15085/15086) है.

ट्रेन गोरखपुर, खलीलाबाद, बस्ती, गोंडा, बादशाहनगर, ऐशबाग, कानपुर सेंट्रल, टूंडला, आगरा किला, बयाना, गंगापुर सिटी, कोटा, भवानी मंडी, शामगढ़, रतलाम, वडोदरा, सूरत, वलसाड, वापी, पालघर, बोरीवली और बांद्रा टर्मिनस पर रुकेगी.

7). चरलापल्ली-गोरखपुर अमृत भारत एक्सप्रेस

सातवीं स्वीकृत सेवा चारलापल्ली-गोरखपुर अमृत भारत एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 22075/22076) है.

प्रस्तावित सेवा चार्लापल्ली, काजीपेट, पेद्दापल्ली, मंचिर्याल, बल्हारशाह, चंद्रपुर, नागपुर, बैतूल, इटारसी, भोपाल, बीना, वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी, उरई, पुखरायाँ, कानपुर सेंट्रल, ऐशबाग, लखनऊ सिटी, गोमतीनगर, बाराबंकी, गोंडा और गोरखपुर पर रुकेगी.

ये भी पढ़ें: धर्म, जाति, कितने बैंक खाते, कोविड वैक्‍सीन कहां लगी? जनगणना में पूछे जाएंगे ये 40 सवाल, तारीख नोट कर लें

Featured Video Of The Day
यूपी चुनाव 2027 से पहले क्यों गरमाई दलित- हिंदुओं पर सियासत?

Topics mentioned in this article
Amrit Bharat Trains
Amrit Bharat Express
Amrit Bharat Express New Routes
Amrit Bharat Express Train News
Amrit Bharat Express Routes