सरकारी कर्मचारी नहीं सुन रहे हैं, तो प्रधानमंत्री तक पहुंचाइए अपनी श‍िकायत, यह है तरीका

प्रधानमंत्री तक अपनी बात पहुंचानी है या क‍िसी की श‍िकायत करनी है तो यह रहा वह तरीका. म‍िनटों में आपकी कंप्‍लेंट पहुंच जाएगी पीएमओ.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
पीएमओ में ऐसे करें कंप्‍लेंट.

PMO Of India: आपके साथ कुछ गलत हो रहा है और आप उसकी शिकायत करना चाहते हैं. पर आपको समझ नहीं आता है क‍ि कहां कंप्‍लेंट की जाए, ताक‍ि तुरंत एक्‍शन हो और आपके साथ जो गलत हो रहा है, वह ना हो. मान लीज‍िए क‍िस सरकारी ऑफ‍िसर ने आपके काम को लंबे समय से अटकाया हुआ है तो ऐसी स्‍थित‍ि में आपको समझ नहीं आ रहा होगा क‍ि कहां जाएं. चल‍िए हम आपको बताते हैं क‍ि आप अपनी परेशानी का हल कैसे न‍िकाल सकते हैं.  

सरकारी ऑफ‍िस में आपके काम में अड़चन आ रही है, तो आप संबध‍ित व‍िभाग के सीन‍ियर व्‍यक्ति से कर सकते हैं. ऐसे में आप अपनी शिकायत उच्च अधिकारी या संबंधित विभाग को कर सकते हैं. ठीक इसी तरह अगर आपको अपनी कोई बात देश के प्रधानमंत्री तक पहुंचानी है या कोई शिकायत करनी है, तो आप ऐसा कर सकते हैं. इसके लिए प्रधानमंत्री कार्यालय यानी पीएमओ में एक व्यवस्था है जिसके बारे में आप यहां जानेंगे. आगे आप प्रधानमंत्री तक अपनी बात पहुंचाने का तरीका जान सकते हैं.

रेलवे में बड़ा बदलाव, अब ट्रेनों में नहीं म‍िलेंगे चेन वाले मग, चेंज की यह है वजह

कैसे कर सकते हैं प्रधानमंत्री से शिकायत, चल‍िए आपको बताते हैं. 


पीएमओ में श‍िकायत का यह है पहला तरीका 

अगर आपको अपनी श‍िकायत  अपनी बात प्रधानमंत्री तक पहुंचानी है, तो इसके लिए आपको पीएमओ की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा. प्रधानमंत्री कार्यायल की आधिकारिक वेबसाइट ये pmindia.gov.in/hi है. वेबसाइट पर जाकर थोड़ा नीचे की तरफ जाएं. यहां पर आपको 'प्रधानमंत्री को लिखें' वाला ऑप्शन मिलेगा, जिस पर क्लिक करें. फिर 'Click here to Sign Up' पर क्लिक करें और मांगी गई जानकारियां भरें. इसके बाद आपको लॉगिन करके अपनी शिकायत या बात यहां लिखनी है. अगर कोई दस्तावेज लगाने हैं, तो आप वो भी लगा सकते हैं और फिर यहां सब्‍म‍िट कर दें. 

पीएमओ में कंप्‍लेंट का यह दूसरा तरीका 

आप ड‍िज‍िटल मीड‍िया के जर‍िए कंप्‍लेंट नहीं करना चाहते हैं, तो पत्र के माध्‍यम से भी आप पीएमओ में कंप्‍लेंट कर सकते हैं. प्रधानमंत्री कार्यालय के पत्ते पर डाक द्वारा अपनी बात पहुंचा सकते हैं. इसके लिए आपको प्रधानमंत्री कार्यालय के एड्रेस पर पत्र भेजना होगा. प्रधानमंत्री का नया पत्ता सेवा तीर्थ है. 

PMO तक जाएगी आपकी श‍िकायत, यह है वह तीसरा तरीका

आप सोशल मीड‍िया पर हमेशा एक्‍ट‍िव रहते हैं तो आज के समय में सोशल मीडिया भी प्रधानमंत्री तक अपनी बात पहुंचाने का तरीका हो गया है. आप प्रधानमंत्री कार्यालय या प्रधानमंत्री के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट को टैग करके भी अपनी श‍िकायत कर सकते हैं. 

Featured Video Of The Day
India AI Impact Summit: भारत के एआई युग को परिभाषित करेंगे संप्रभुता के तीन स्तंभ- Jeet Adani
Topics mentioned in this article