PM Kisan Yojana की 23वीं किस्त पर बड़ा अपडेट, इन गलतियों की वजह से अटक सकता है किसानों का पैसा

PM Kisan Yojana की 23वीं किस्त को लेकर सरकार ने नियम सख्त कर दिए हैं. e-KYC, लैंड सीडिंग और पात्रता जांच पूरी नहीं होने पर किसानों की किस्त अटक सकती है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
पीएम क‍िसान योजना की 23वीं क‍िस्‍त पर लेटेस्‍ट अपडेट.

PM kisan 23rd installment : PM किसान योजना की 23वीं किस्त का इंतजार कर रहे करोड़ों किसानों के लिए सरकार की तरफ से बड़ा अपडेट सामने आया है. इस बार सरकार ने योजना के नियम पहले से ज्यादा सख्त कर दिए हैं. साफ कहा गया है कि जिन किसानों ने जरूरी प्रक्रिया पूरी नहीं की है, उन्हें अगली किस्त का पैसा नहीं मिलेगा. सरकार का मकसद सिर्फ सही और पात्र किसानों तक योजना का लाभ पहुंचाना है. ऐसे में अगर आपने अभी तक कुछ जरूरी काम पूरे नहीं किए हैं, तो आपकी किस्त भी अटक सकती है.

ई-केवाईसी नहीं कराने वालों पर सख्ती

सरकार ने साफ कर दिया है कि जिन किसानों ने अभी तक e-KYC पूरा नहीं कराया है, उनका नाम लाभार्थियों की नई सूची से हटाया जा सकता है. डिजिटल फ्रॉड और गलत तरीके से योजना का फायदा लेने वालों को रोकने के लिए इस नियम को बेहद जरूरी माना जा रहा है. इसलिए किसान जल्द से जल्द अपने खाते की e-KYC प्रक्रिया पूरी कर लें.

तपती धूप में अब ड्यूटी होगी आसान, ट्रैफिक पुलिस के लिए आई 'स्मार्ट कूलिंग जैकेट', जानें क्या है ये और कैसे 8 घंटे तक बॉडी को रखेगी कूल

लैंड सीडिंग भी हुई जरूरी

अब सिर्फ e-KYC ही नहीं, बल्कि जमीन के रिकॉर्ड का वेरिफिकेशन भी जरूरी कर दिया गया है. अगर किसान की जमीन का रिकॉर्ड PM Kisan खाते से लिंक नहीं है, तो किस्त रुक सकती है. कई किसान अब तक इस काम को हल्के में ले रहे थे, लेकिन प्रशासन ने साफ कर दिया है कि इस बार नियमों में किसी तरह की ढील नहीं दी जाएगी.

Advertisement

अपात्र किसानों पर भी कार्रवाई

सरकार उन लोगों की पहचान भी कर रही है जो गलत जानकारी देकर योजना का लाभ ले रहे हैं. नए नियमों के मुताबिक अगर परिवार का कोई सदस्य सरकारी नौकरी में है या इनकम टैक्स रिटर्न भरता है, तो ऐसे लोग योजना के लिए अपात्र माने जाएंगे. ऐसे किसानों का नाम भी सूची से हटाया जा सकता है.

फर्जी लाभ लेने वालों पर नजर

सरकार ने फर्जी तरीके से किस्त लेने वालों की जांच शुरू कर दी है. इसके लिए विशेष ऑडिट चलाया जा रहा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक कुछ मामलों में पुरानी किस्तों की रिकवरी भी हो सकती है. इसलिए किसानों को सलाह दी जा रही है कि वे तुरंत अपना स्टेटस चेक करें और सभी जरूरी दस्तावेज अपडेट कर लें.

Advertisement

Featured Video Of The Day
India के ओलंपिक सपनों को नई उड़ान दे रहा M3M Foundation का 'लक्ष्य स्पोर्ट्स प्रोग्राम'
Topics mentioned in this article