Petrol Diesel Price: सुबह-सुबह पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, बिहार-यूपी में हुआ महंगा, जानें रेट

Petrol and Diesel Prices on October 9: महाराष्ट्र में पेट्रोल 32 पैसे बढ़कर 104.19 रुपये प्रति लीटर और डीजल 29 पैसे बढ़कर 90.71 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Petrol and Diesel Rate Today in India: चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 100.85 रुपये और डीजल की कीमत 92.44 रुपये प्रति लीटर है.
नई दिल्ली:

Petrol Diesel Price Today: हर दिन की तरह आज यानी 9 अक्टूबर को पेट्रोल-डीजल के दाम (Petrol and Diesel Prices) अपडेट कर दिए गए हैं. जिसके मुताबिक, बिहार, महाराष्ट्र सहित देश के कई राज्यों में आज पेट्रोल-डीजल महंगा हो गया है. वहीं, कुछ राज्यों में पेट्रोल डीजल (Petrol Diesel Rates) आज सस्ता भी हुआ है. इसके अलावा कई ऐसे राज्य हैं जहां आज पेट्रोल और डीजल की कीमतों (Petrol Diesel Price Today) में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

जब पेट्रोल-डीजल महंगे होते हैं तो हम सब पर इसका असर पड़ता है. गाड़ियों में पेट्रोल-डीजल भरवाने के लिए हमें ज्यादा पैसे देने पड़ते हैं. पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने से महंगाई बढ़ जाती है और हम सबकी जेब पर बोझ पड़ता है. चलिए जानते हैं  कि आज देश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल किस भाव पर मिल रहा है.

देश के प्रमुख शहरों में आज पेट्रोल-डीजल का भाव 

    • दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 94.72 रुपये और डीजल की कीमत 87.62 रुपये प्रति लीटर है.
    • मुंबई में पेट्रोल की कीमत 103.44 रुपये और डीजल की कीमत 89.97 रुपये प्रति लीटर है.
    • कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 104.95 रुपये और डीजल की कीमत 91.76 रुपये प्रति लीटर है.
    • चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 100.85 रुपये और डीजल की कीमत 92.44 रुपये प्रति लीटर है.

    बिहार में पेट्रोल 48 पैसे और डीजल 45 पैसे महंगा

    बिहार में पेट्रोल-डीजल महंगा हो गया है. बिहार में पेट्रोल (Petrol Price in Bihar Today) 48 पैसे बढ़कर 107.60  रुपये प्रति लीटर और डीजल (Diesel Price in Bihar) 45 पैसे बढ़कर 94.29 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है. वहीं, महाराष्ट्र में पेट्रोल के दाम (Petrol Price In Maharashtra Today) 32 पैसे बढ़कर 104.19 रुपये प्रति लीटर और डीजल (Diesel Price in Maharashtra Today) 29 पैसे बढ़कर 90.71 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है.

    इसके अलावा, असम, छत्तीसगढ़, गोवा, गुजरात, झारखंड, मणिपुर, ओडिशा, पंजाब, राजस्थान, तेलंगाना, तामिलनाडु, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल में पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ गए हैं.

    Advertisement

    Featured Video Of The Day
    Iran-Israel War के 14वें दिन Trump का बड़ा बयान, कहा - आतंक और नफरत फैलाने वाला देश है ईरान | NDTV