पानी बिल पर नहीं लगेगा जुर्माना, घरेलू या कमर्शियल पानी बिल पर 100% सरचार्ज होगा माफ, 15 अगस्त तक करें जमा

Delhi Jal Board LPSC Scheme: दिल्ली जल बोर्ड ने लेट पेमेंट सरचार्ज योजना की अंतिम तिथि को बढ़ाकर 15 अगस्त, 2026 कर दी है. कमर्शियल और घरेलू उपभोक्ता पानी बिल जमा करने पर सरचार्ज पर 100 प्रतिशत तक की छूट पा सकते हैं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Delhi Jal Board LPSC Scheme
Delhi Jal Board (X)

Delhi Jal Board LPSC Scheme: दिल्ली जल बोर्ड (DJB) की LPSC यानी लेट पेमेंट सरचार्ज योजना के तहत घरेलू और कमर्शियल उपभोक्ता को बड़ी राहत मिल रही है. अगर, आपका पानी का बिल भी बकाया है और उस पर सरचार्ज बढ़ता ही जा रहा है, 15 अगस्त 2026 तक पानी के बकाया बिल का भुगतान करके 100% सरचार्ज माफी का लाभ उठा सकते हैं. इस योजना में अब व्यावसायिक उपभोक्ताओं को भी शामिल किया गया है, जिससे उन्हें लेट फीस से बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली जल बोर्ड ने लेट पेमेंट सरचार्ज योजना की अंतिम तिथि को बढ़ाकर 15 अगस्त, 2026 कर दी है. इसके साथ ही बकाया इस योजना में अब कमर्शियल उपभोक्ताओं को भी शामिल कर दिया है, पानी बिल जमा करने पर सरचार्ज पर 100 प्रतिशत तक की छूट पा भी सकते हैं. यह योजना अब 15 अगस्त, 2026 तक रहेगी. जिसके तहत बकाया पानी बिल 15 अगस्त तक भरने पर आपको केवल मूल राशि जमा करनी होगी. हालांकि, यह योजना 31 जनवरी, 2026 को समाप्त होने वाली थी, लेकिन इसे 15 अगस्त 2026 तक बढ़ा दिया गया है.

इसकी जानकारी दिल्ली जल बोर्ड ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर की है. जल बोर्ड ने अपनी पोस्ट में लिखा कि 15 अगस्त से पहले बकाया पानी का बिल जमा करें और सरचार्ज पर 100 प्रतिशत की छूट पाएं.

LPSC योजना क्या है?

दिल्ली जल बोर्ड (DJB) की LPSC (Late Payment Surcharge) योजना एक विशेष माफी योजना है, जिसके तहत घरेलू और कमर्शियल उपभोक्ता अपने पानी के बिल पर लगे लेट फीस या पेनल्टी (सरचार्ज) पर 100% की छूट पा सकते हैं. इसमें केवल मूल बकाया राशि जमा करनी होती है.

Advertisement

LPSC योजना का लाभ कैसे उठाएं

DJB पोर्टल- दिल्ली जल बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट (https://djb.gov.in) या DJB RMS Portal पर जाकर अपना बिल ऑनलाइन देखें और भुगतान करें

KYC अपडेट- योजना का लाभ लेने के लिए KYC अपडेट करना अनिवार्य है

ZRO कार्यालय- आप सीधे अपने नजदीकी DJB ZRO ऑफिस जाकर भी सरचार्ज-मुक्त बिल भर सकते हैं

Advertisement
Featured Video Of The Day
Iran-Israel War | PM मोदी की अध्यक्षता में आज फिर होगी CCS की बैठक | Breaking | Middle East | NDTV