Noida Airport Ticket Booking: नोएडा एयरपोर्ट पर टिकट बुकिंग शुरू, 15 जून से उड़ानें, जानिए फ्लाइट शेड्यूल

Noida Airport Ticket Booking: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर टिकटों की बुकिंग शुरू हो गई है. इसके साथ ही कमर्शियल उड़ानें अगले महीने 15 जून से आधिकारिक तौर पर शुरू होने जा रही हैं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Noida International Airport Ticket Booking
file photo

Noida Airport Ticket Booking: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरने का इंतजार कर रहे लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है. जेवर एयरपोर्ट पर टिकटों की बुकिंग शुरू हो गई है. एयरपोर्ट से कमर्शियल उड़ानें अगले महीने 15 जून से आधिकारिक तौर पर शुरू होने जा रही हैं. इंडिगो एयरलाइंस इस एयरपोर्ट से उड़ान शुरू करने वाली पहली कंपनी होगी. एयरपोर्ट प्रबंधन के मुताबिक, 2023 में हुए एक एमओयू के तहत इंडिगो को लॉन्च कैरियर बनाया गया है. इसके अलावा आकासा एयर और एयर इंडिया एक्सप्रेस भी यहां से उड़ानें शुरू करने के लिए तैयार हैं.

वहीं, पश्चिम एशिया और दक्षिण‑पूर्व एशिया की कुछ विदेशी एयरलाइंस ने भी अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में रुचि दिखाई है. एयरपोर्ट के एक प्रवक्ता ने कहा कि शुरुआत में ज्यादातर उड़ानें घरेलू (डोमेस्टिक) ही होंगी. जैसे‑जैसे संचालन सामान्य होगा, अंतरराष्ट्रीय उड़ानें कुछ महीनों बाद शुरू की जाएगी.

एयरपोर्ट से इंडिगो की होगी पहली उड़ान

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (NIAL) ने बताया है कि देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो जेवर एयरपोर्ट से सबसे पहले सर्विस शुरू करेगी. एयरपोर्ट प्रबंधन और एयरलाइन के बीच हुए समझौते के तहत इंडिगो यहां से अपनी पहली फ्लाइट उड़ाएगी. शुरुआत में चुनिंदा घरेलू रूटों पर ही उड़ानें होंगी, जिसे धीरे-धीरे बढ़ाया जाएगा.

यात्रियों को मिलेगी ये सुविधाएं

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को सुरक्षा से जुड़ी जरूरी मंजूरी ASP भी मिल गई है. इस एयरपोर्ट में आधुनिक टर्मिनल, बेहतर संचालन और मल्टीमॉडल कनेक्टिविटी की सुविधा यात्रियों को मिलेगी.

Advertisement

यह भी पढ़ें:- न धुआं, न प्रदूषण... यहां चलेगी भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन, ट्रायल पूरा, जानिए किराया, रूट और खासियत

फ्लाइट शेड्यूल जारी

गुरुवार को एयरपोर्ट से पहले फ्लाइट का शेड्यूल भी घोषित कर दिया गया. इंडिगो की फ्लाइट लखनऊ से नोएडा एयरपोर्ट आएगी और यहां से बेंगलुरु जाएगी. यह फ्लाइट सुबह 8:15 पर पहुंचेगी और 5 मिनट नोएडा एयरपोर्ट पर रुकने के बाद 8:20 पर बेंगलुरु के लिए रवाना हो जाएगी. देश के अन्य शहरों के लिए फ्लाइट शेड्यूल भी जल्द सामने आ जाएगा.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Sucherita Kukreti | Debate में मुद्दे से भटके Deepak Jha,BJP प्रवक्ता ने दिया करारा जवाब! | PM Modi