World Book Fair 2027: विश्व पुस्तक मेला 2027 के लिए स्टॉल बुकिंग शुरू, जानिए कैसे करें ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

नई दिल्ली विश्व पुस्तक मेला 2027 में स्टॉल लगाने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 16 फरवरी, 2026 से शुरू हो चुका है. यह रजिस्ट्रेशन 31 मार्च 2026 तक खुला रहेगा.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
New Delhi World Book Fair 2027

World Book Fair 2027: नई दिल्ली विश्व पुस्तक मेला (NDWBF) 2027 में स्टॉल लगाने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 16 फरवरी, 2026 से शुरू हो चुका है. यह रजिस्ट्रेशन 31 मार्च 2026 तक खुला रहेगा. इस मेले का आयोजन नेशनल बुक ट्रस्ट (NBT) करता है, जो भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के अंतर्गत आता है और ITPO इंडिया ट्रेड प्रमोशन ऑर्गेनाइजेशन सह-आयोजक और स्थल साझेदार है. हर साल बुक फेयर मेले का आयोजन किया जाता है. चलिए आपको बताते हैं 2027 में बुक फेयर कब लगेगा और इसमें स्टॉल लगाने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें.

World Book Fair 2027 कब और कहां होगा?

  • तारीख- 16 जनवरी से 24 जनवरी 2027
  • स्थान- भारत मंडपम, नई दिल्ली के हाल नंबर 2 से 6

मेले का 54वां संस्करण क्या-क्या होगा खास?

नई दिल्ली विश्व पुस्तक मेला के 54वें संस्करण में कई आकर्षक और महत्वपूर्ण कार्यक्रम शामिल होंगे. जैसे- थीम पवेलियन, चिल्ड्रन्स पवेलियन (बच्चों का विशेष खंड), ऑथर्स कॉर्नर (लेखकों के लिए मंच), इंटरनेशनल इवेंट्स कॉर्नर, सांस्कृतिक कार्यक्रम और फेस्टिवल ऑफ फेस्टिवल्स जैसी विशेष पहलें आदि.

प्रकाशन उद्योग के लिए बड़े कार्यक्रम

मेले के दौरान दो प्रमुख अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम भी आयोजित होंगे, जिसमें CEO Speak International Publishing Conference और New Delhi Rights Table. इन कार्यक्रमों का उद्देश्य प्रकाशन जगत की कंपनियों को आपस में जोड़ना और बिज़नेस-टू-बिज़नेस (B2B) सहयोग बढ़ाना है. साथ ही, यह पुस्तकों के कॉपीराइट और को-पब्लिकेशन से जुड़ी चर्चाओं के लिए एक बड़ा मंच प्रदान करते हैं.

Book Fair का महत्व

नई दिल्ली विश्व पुस्तक मेला पिछले 50 साल से भी ज्यादा समय से आयोजित किया जा रहा है. इसे भारत ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय लेवल पर भी प्रकाशन जगत का एक महत्वपूर्ण आयोजन माना जाता है. भारत दुनिया के प्रमुख प्रकाशन देशों में शामिल है और यह मेला प्रकाशकों को अपने नए प्रकाशन प्रदर्शित करने, नए व्यापारिक अवसर खोजने और को-पब्लिकेशन या राइट्स एक्सचेंज में भाग लेने का अवसर देता है.

कौन भाग ले सकता है?

जो भी प्रकाशक, संस्थान या संगठन इस मेले में हिस्सा लेना चाहते हैं, उन्हें निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन पूरा करना होगा.

Featured Video Of The Day
AI Summit Delhi 2026: भारत का नाम कांग्रेस करे बदनाम? क्या बोले Congress-BJP के नेता?| India-US Deal
Topics mentioned in this article