नमो भारत के इन 17 स्‍टेशनों पर बड़ा अपडेट, आज से 12 अगस्‍त तक बंद रहेंगे कई एंट्री-एग्जिट गेट

Namo Bharat Entry and Exit Gates to be Close: नमो भारत से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खबर है. RRTS ने 17 स्‍टेशनों पर एंट्री और एग्जिट गेट्स बंद रखने का फैसला लिया है. पूरा अपडेट जान लीजिए, इस खबर में.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Namo Bharat Trains Update: नमो भारत के 17स्‍टेशनों पर कई गेट बंद रहेंगे
(NDTV File Photo)

दिल्‍ली के सराय काले खां और मेरठ के मोदीपुरम के बीच चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल (RRTS) को लेकर बड़ी खबर है. सावन का महीना शुरू हो चुका है और इसी के साथ कांवड़ यात्रा भी जारी है. कांवड़ यात्रा के दौरान बढ़ती भीड़ को देखते हुए नमो भारत की व्‍यवस्‍था में भी बदलाव किए गए है. कांवड़ यात्रा के दौरान नमो भारत के कई स्टेशनों के एंट्री-एग्जिट गेट बंद रखे जाएंगे. नई व्‍यवस्‍था आज ही से शुरू होगी और 12 अगस्‍त तक जारी रहेगी. 

सुरक्षा व्‍यवस्‍था और ट्रैफिक मैनेजमेंट 

RRTS ने कांवड़ यात्रा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था और ट्रैफिक प्रबंधन को ध्यान में रखते हुए नमो भारत के कई स्टेशनों के कुछ एंट्री और एग्जिट गेट को अस्‍थाई तौर पर बंद रखने का फैसला लिया है.  4 अगस्त से 12 अगस्त तक लागू व्‍यवस्‍था के तहत कुछ गेट बंद रहेंगे. हालांकि यात्रियों की सुविधा के लिए अन्य एंट्री और एग्जिट गेट खुले रहेंगे.  

किन स्‍टेशनों पर कौन-से गेट बंद रहेंगे? 

नमो भारत की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, अलग-अलग स्‍टेशनों के कुछ एंट्री और एग्जिट गेट को अस्‍थाई तौर पर बंद रखा जाएगा. 

  • बेगमपुल स्टेशन पर गेट संख्या दो और तीन बंद रहेंगे 
  • दुहाई स्टेशन पर गेट संख्या तीन और चार बंद रहेंगे 
  • गाजियाबाद स्टेशन पर गेट संख्या तीन और पांच को बंद रखा जाएगा 

इसके अलावा इन स्‍टेशनों पर गेट संख्‍या 2 बंद रहेगा- 

  • मोदीपुरम
  • मेरठ नार्थ
  • एमईएस कालोनी
  • भैसाली
  • मेरठ सेंट्रल,
  • ब्रह्मपुरी, 
  • शताब्दी नगर, 
  • रिठानी, 
  • परतापुर, 
  • मेरठ साउथ, 
  • मोदीनगर नार्थ, 
  • मोदीनगर साउथ, 
  • मुरादनगर 
  • गुलधर 

पार्किंग व्‍यवस्‍था भी अस्‍थाई रूप से बंद 

नमो रेल के जिन स्‍टेशनों के जिन-जिन गेट को अस्थायी रूप से बंद रखा जाएगा, उन गेट्स की ओर पार्किंग सुविधाएं भी बंद रहेंगी. यानी लोग पार्किंग का भी उपयोग नहीं कर सकेंगे. 

Advertisement

एंट्री और एग्जिट गेट की व्‍यवस्था में बदलाव से इतर ट्रेन के संचालन में कोई बदलाव नहीं किया गया है. सराय काले खां से मोदीपुरम के बीच ट्रेन सेवाएं नियमित रूप से संचालित होती रहेंगी.

बता दें कि नमो भारत RRTS की ट्रेन सेवा हर दिन सुबह 6 बजे से शुरू होती है और आम तौर पर रात के 10 बजे तक चलती है. दोनों ही ओर से हर आठ मिनट के अंतराल पर दूसरी ट्रेन आती है. 

Advertisement

ये भी पढ़ें: PF कटौती की सैलरी लिमिट 15,000 से बढ़कर 25,000 रुपये होगी! समझिए आपको कैसे फायदा होगा

Featured Video Of The Day
दतिया में कांग्रेस की जीत की वजह... नरोत्तम मिश्रा की सीट छीनी, बीजेपी को बड़ा झटका

Topics mentioned in this article
Namo Bharat News
Rapid Rail News
Delhi Meerut Namo Bharat Train
Delhi Meerut Namo Bharat Corridor