मुख्यमंत्री सेहत योजना से 10 लाख रुपये तक का मुफ्त होगा इलाज, जानिए कार्ड बनवाने के लिए कौन से दस्तावेज हैं जरूरी

Mukhya Mantri Sehat Yojna: पंजाब सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' के तहत राज्य के सभी नागरिकों के लिए 10 लाख रुपये तक के मुफ्त और कैशलेस इलाज की सुविधा शुरू की है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
मुख्यमंत्री सेहत योजना
File Photo

Mukhya Mantri Sehat Yojna: देश में केंद्र और राज्य सरकारें कई लोक कल्याणकारी योजनाओं का संचालन कर रही हैं. इन योजनाओं का उद्देश्य देश में लोगों का सामाजिक और आर्थिक विकास करना है. इसी कड़ी में पंजाब सरकार ने भी मुख्यमंत्री सेहत योजना शुरू की है. पंजाब सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' (Mukhya Mantri Sehat Yojna - MMSY) के तहत राज्य के सभी नागरिकों के लिए 10 लाख रुपये तक के मुफ्त और कैशलेस इलाज की सुविधा शुरू की है. इस योजना की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इसमें कोई आय सीमा यानी Income Limit नहीं रखी गई है, जिससे अमीर-गरीब और सरकारी-प्राइवेट कर्मचारी सभी इसका लाभ ले सकते हैं.

यह भी पढ़ें:- Indian Railways: रेलवे को RAC के लिए यात्री से पूरा किराया नहीं लेना चाहिए, संसदीय समिति ने कहा रिफंड के लिए नियम बनाना चाहिए

मुख्यमंत्री सेहत योजना कार्ड बनवाने के लिए दस्तावेज

आधार कार्ड- यह पहचान और निवास के प्रमाण के रूप में अनिवार्य है.
वोटर आईडी कार्ड- पंजाब का निवासी होने के प्रमाण के लिए मतदाता पहचान पत्र जरूरी है.
पासपोर्ट साइज फोटो- फिजिकल रजिस्ट्रेशन केंद्रों (कैंप) पर आवेदन के समय इसकी आवश्यकता हो सकती है.
राशन कार्ड या फैमिली डिक्लेरेशन- राशन कार्ड न होने की स्थिति में परिवार की घोषणा (Family Declaration) की आवश्यकता हो सकती है.
मोबाइल नंबर- पंजीकरण और ओटीपी सत्यापन के लिए आधार से लिंक मोबाइल नंबर पास रखें.

मुख्यमंत्री सेहत योजना के फायदे

पंजाब का हर परिवार यानी लगभग 3 करोड़ नागरिक इस योजना के पात्र हैं. आप अपने नजदीकी सेवा केंद्र (Sewa Kendra) या कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) पर जाकर मुख्यमंत्री सेहत योजना कार्ड बनवा सकते हैं. सरकार द्वारा इसके लिए विशेष रजिस्ट्रेशन कैंप भी लगाए जा रहे हैं. राज्य के 900 से अधिक सूचीबद्ध सरकारी और निजी अस्पतालों में बड़ी सर्जरी जैसे घुटने बदलना, हार्ट सर्जरी, कैंसर सहित 2,300 से अधिक बीमारियों का इलाज पूरी तरह मुफ्त है.

Featured Video Of The Day
PM Modi पर Lok Sabha में हमले की थी तैयारी, विपक्ष ने महिला सांसदों को बनाया था ढाल- सूत्र| BREAKING