तेज गर्मी में मोबाइल कर रहा है ओवरहीटिंग, Utility Tools करें ऑन म‍िनटों में कम हो जाएगा टेंपरेचर

गर्मी से पारा 40 पार हो गया है. इंसान ही नहीं, मोबाइल भी तप रहे हैं. अगर आपका मोबाइल भी ओवरहीटिंग कर रहा है तो बस ये करने से म‍िनटों में कम हो जाएगा मोबाइल टेंपरेचर.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
अगर गर्मी में मोबाइल करें ओवरहीटिंग.

Mobile Heating Problem : गर्मी का असर सिर्फ लोगों पर ही नहीं, अब स्मार्टफोन पर भी साफ दिखने लगा है. इन दिनों कई लोग शिकायत कर रहे हैं कि उनका मोबाइल थोड़ी देर इस्तेमाल करते ही गर्म होने लगता है. खासकर गेम खेलते समय, लंबे वीडियो देखने पर या लगातार सोशल मीडिया चलाने के दौरान फोन तेजी से हीट होने लगता है. ऐसे में ज्यादातर लोग फोन का कवर निकाल देते हैं या उसे पंखे के नीचे रख देते हैं. लेकिन बहुत कम यूजर्स जानते हैं कि आजकल कई स्मार्टफोन्स में ऐसा खास फीचर पहले से मौजूद होता है, जो फोन के टेम्परेचर को कंट्रोल करने में मदद करता है और डिवाइस पर पड़ने वाला लोड कम कर देता है.

क्या है फोन कूलिंग फीचर

आजकल कई स्मार्टफोन्स में iManager जैसे ऐप्स के अंदर “Phone Cooling” फीचर दिया जाता है. ये फीचर फोन ज्यादा गर्म होने पर बैकग्राउंड में चल रहे भारी ऐप्स और प्रोसेस को कंट्रोल करता है. इससे CPU पर दबाव कम होता है और फोन धीरे-धीरे ठंडा होने लगता है. खास बात ये है कि ज्यादातर लोग इस फीचर के बारे में जानते ही नहीं हैं.

PM Kisan Yojana की 23वीं किस्त पर बड़ा अपडेट, इन गलतियों की वजह से अटक सकता है किसानों का पैसा

कैसे ऑन करें ये फीचर

इस फीचर को इस्तेमाल करना बेहद आसान है. सबसे पहले फोन में iManager ऐप खोलें. इसके बाद नीचे दिए गए “Utility Tools” सेक्शन में जाएं. यहां आपको “Phone Cooling” का ऑप्शन दिखाई देगा. इस पर टैप करते ही सिस्टम उन ऐप्स और प्रोसेस को पहचानने लगता है, जो फोन पर ज्यादा लोड डाल रहे होते हैं. इसके बाद फोन का तापमान धीरे-धीरे कम होने लगता है. ध्यान रखें कि फीचर ऑन करने के तुरंत बाद ऐप बंद करके बाहर न निकलें. कुछ देर उसी स्क्रीन पर रहने से इसका असर बेहतर दिखता है.

Advertisement

बार-बार गर्म होना क्यों है खतरनाक

कई लोग फोन के गर्म होने को छोटी समस्या मानकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन लगातार ओवरहीटिंग फोन के लिए नुकसानदायक हो सकती है. इससे बैटरी जल्दी खत्म होने लगती है, फोन स्लो पड़ सकता है और कई बार अचानक स्विच ऑफ होने जैसी परेशानी भी सामने आ सकती है. लंबे समय तक ज्यादा गर्म रहने से फोन की लाइफ भी कम हो सकती है. ऐसे में अगर आपका मोबाइल बार-बार गर्म हो रहा है, तो सिर्फ कवर हटाना ही समाधान नहीं है. फोन में मौजूद ये छोटा सा फीचर कई बार बड़ी परेशानी से बचाने में मदद कर सकता है.

Featured Video Of The Day
मस्जिद-कब्रिस्तान में मिला 'राजा कंस' का किला, यूपी में अब कहां हो गया विवाद!
Topics mentioned in this article