Metro Ticket: मेट्रो कार्ड भूल गए? कोई बात नहीं, अपने मोबाइल फोन का ऐसे करें इस्तेमाल

Metro Ticket: आप भी कभी मेट्रो कार्ड घर पर भूल जाएं तो घबराने या फिर टेंशन लेने की आवश्यकता नहीं है. मेट्रो कार्ड नहीं होने के बाद भी आपको टिकट के लिए लाइन में नहीं लगना पड़ेगा और ऐसा करने में आपका मोबाइल फोन ही आपकी मदद करेगा.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
मेट्रो टिकट
file photo

Metro Ticket: आज के समय में कहीं भी आने-जाने के लिए मेट्रो जिंदगी का हिस्सा बन गई है. मेट्रो में सफर करना आरामदायक और सुरक्षित रहता है. इसलिए ज्यादातर लोग ऑफिस आने-जाने के लिए मेट्रो का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन कभी-कभी जल्दबाजी में मेट्रो कार्ड घर पर भूल जाते हैं या फिर कहीं रख कर भूल जाते हैं, जिसके चलते लेट हो जाता है, क्योंकि फिर मेट्रो टिकट के लिए लंबी कतार में लगना पड़ता है और सफर कर पाते हैं. अगर, आप भी कभी मेट्रो कार्ड घर पर भूल जाएं तो घबराने या फिर टेंशन लेने की आवश्यकता नहीं है. मेट्रो कार्ड नहीं होने के बाद भी आपको टिकट के लिए लाइन में नहीं लगना पड़ेगा और ऐसा करने में आपका मोबाइल फोन ही आपकी मदद करेगा. चलिए आपको बताते हैं मेट्रो कार्ड नहीं होने पर मोबाइल से कैसे टिकट लें.

यह भी पढ़ें:- 3 घंटें में एक्शन, AI की लेबलिंग... 8 पॉइंट में समझें Deepfake पर अंकुश के नए नियम

मोबाइल मेट्रो टिकट कैसे काम करते हैं?

ज्यादातर मेट्रो सेवाओं में अब QR कोड आधारित मोबाइल टिकटिंग की सुविधा होती है. आप अपने मोबाइल ऐप से ही टिकट खरीद सकते हैं या मेट्रो कार्ड रिचार्ज कर सकते हैं. स्टेशन में प्रवेश करते समय एंट्री गेट पर QR कोड स्कैन करना होता है और आप अंदर जा सकते हैं.

भुगतान कैसे किया जाता है?

आप मोबाइल टिकट का भुगतान आसानी से कर सकते हैं. इसके लिए आप इन तरीकों का इस्तेमाल कर सकते हैं. UPI, डेबिट या क्रेडिट कार्ड और डिजिटल वॉलेट का इस्तेमाल कर सकते हैं.

मोबाइल से मेट्रो में सफर कैसे करें?

मोबाइल से मेट्रो में सफर करने के लिए अपने राज्य की मेट्रो, जैसे दिल्ली मेट्रो रेल ऐप, मुंबई मेट्रो ऐप, बैंगलोर मेट्रो ऐप के माध्यम से.

Advertisement
रजिस्टर या लॉगिन करें

अपना मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी डालकर अकाउंट बनाएं. इसके बाद सिंगल जर्नी, रिटर्न टिकट या मल्टी-राइड पास चुनें. अपने पसंदीदा डिजिटल पेमेंट तरीके से भुगतान करें. पेमेंट पूरा होने के बाद ऐप पर आपको एक QR कोड टिकट मिलेगा. मेट्रो स्टेशन के गेट पर स्कैनर के सामने अपना QR कोड दिखाएं. टिकट की पुष्टि होने पर गेट अपने-आप खुल जाएगा.

मोबाइल मेट्रो टिकट के फायदे
  • कार्ड की जरूरत नहीं
  • अगर मेट्रो कार्ड भूल भी जाएं, तब भी मोबाइल से सफर कर सकते हैं.
  • गेट या मशीन को छूने की जरूरत नहीं, जिससे कीटाणु फैलने का खतरा कम होता है.
Featured Video Of The Day
Baba Ramdev Exclusive: सुप्रीम कोर्ट से माफी वाले सवाल पर क्यों भड़क उठे बाबा रामदेव?
Topics mentioned in this article