LPG Connection Surrender: कल तक 6000 PNG उपभोक्ताओं ने अपना LPG किया सरेंडर, आप भी घर बैठे ऐसे करें LPG कनेक्शन सरेंडर

LPG Connection Surrender: पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने PNG उपभोक्ताओं को अपना LPG सरेंडर करने के लिए 27 मार्च 2026 को MyPNG‑D पोर्टल लॉन्च किया, जिसमें कल तक लगभग 6000 PNG उपभोक्ताओं ने अपना LPG सरेंडर कर दिया है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
एलपीजी कनेक्शन सरेंडर करने की प्रक्रिया
file photo

LPG Connection Surrender: मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव का असर भारत पर भी देखने को मिल रहा है. देश के कई हिस्सों से LPG किल्लत की खबरें सामने आ रही हैं. एलपीजी की कमी को ध्यान में रखते हुए को सरकार ने भी कई नियमों में बदलाव किया है और लोगों को LPG कनेक्शन छोड़कर की ओर रुख करने की सलाह दी है. इसके साथ ही सरकार ने यह भी निर्देश दिया है कि जिन लोगों के पास LPG और PNG दोनों कनेक्शन हैं वह अपने LPG सिलेंडर को सरेंडर करने को कहा है. सरकार ने पीएनजी उपभोक्ताओं को तीन महीने में एलपीजी कनेक्शन सरेंडर करने और न करने पर सिलेंडर आपूर्ति बंद करने का आदेश दिया है. इसके साथ ही बहुत से लोग अपने एलपीजी कनेक्शन सरेंडर कर रहे हैं. चलिए आपको बताते हैं अब तक कितने PNG उपभोक्ताओं ने अपना LPG सरेंडर किया है.

यह भी पढ़ें:- LPG Crisis: क्‍या पीएनजी गैस कभी खत्‍म हो सकती है? जान‍िए पाइपलाइन वाली PNG गैस कहां से आती है 

LPG कनेक्शन सरेंडर कैसे करें

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, अब तक लगभग 2.20 लाख PNG (पाइप्ड नेचुरल गैस) उपभोक्ताओं ने अपना LPG कनेक्शन सरेंडर कर दिया है और उन्हें PNG की सप्लाई शुरू हो चुकी है. यह जानकारी पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय (MoPNG) की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने मार्च 2026 में दी थी. उन्होंने बताया कि जिन इलाकों में PNG नेटवर्क उपलब्ध है, वहां बड़ी संख्या में उपभोक्ता LPG छोड़कर PNG अपना रहे हैं. सचिव सुजाता शर्मा के मुताबिक, 27 मार्च 2026 को लॉन्च हुए MyPNG‑D पोर्टल के पहले ही दिन 1,797 उपभोक्ताओं ने ऑनलाइन LPG सरेंडर किया, जो लगातार बढ़ रही है. ताजा आकड़ों के अनुसार, 28 मार्च तक लगभग 6000 PNG उपभोक्ताओं ने अपना LPG सरेंडर कर दिया है.

घर बैठे MyPNG‑D पोर्टल से LPG कनेक्शन सरेंडर करें

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस सचिव नीरज मित्तल ने बताया कि जिन उपभोक्ताओं ने पाइपलाइन वाली प्राकृतिक गैस का उपयोग शुरू कर दिया है, वे अब डीलर के पास जाए बिना LPG कनेक्शन सरेंडर कर सकते हैं. अब केवल अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या LPG आईडी का उपयोग करके घर बैठे ही अपना LPG कनेक्शन सरेंडर किया जा सकता है. मंत्रालय ने PNG उपयोगकर्ताओं के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म 'MyPNG‑D पोर्टल' लॉन्च किया है, जिसकी मदद से आसानी से LPG कनेक्शन सरेंडर किया जा सकेगा.

Advertisement
एलपीजी कनेक्शन को ऑनलाइन सरेंडर करने की प्रक्रिया
  • mypngd.in डिजिटल प्लेटफॉर्म को ओपन करें
  • अपना पंजीकृत मोबाइल नंबर दर्ज करें
  • ओटीपी वेरिफिकेशन पूरा करें
  • एलपीजी कनेक्शन डिटेल्स देखें
  • सरेंडर रिक्वेस्ट विकल्प चुनें
  • मांगी गई डिटेल्स भरें
  • प्रक्रिया पूरी करके आवेदन सबमिट कर दें
Featured Video Of The Day
Iran Israel War BREAKING: Tehran में जबरदस्त बमबारी! ईरानी ठिकानों पर इजराइल-अमेरिका के हमले | War