नोएडा-फरीदाबाद के बीच ट्रैफिक जाम से मिलेगा छुटकारा, कालिंदी कुंज को लेकर NHAI ने तैयार किया ऐसा प्लान

Kalindi Kunj Traffic Jam: कालिंदी कुंज जाम को लेकर NHAI यानी भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने एक प्लान तैयार किया है, जिसके तहत लाखों लोगों को जाम से राहत मिलेगी.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
कालिंदी कुंज का जाम होगा खत्म
file photo

Kalindi Kunj Traffic Jam Update: नोएडा से कालिंदी कुंज से होते हुए फरीदाबाद आने-जाने वाले लोगों के लिए इस समय सबसे बड़ी जो समस्या है वह ट्रैफिक जाम है. इस जाम से छुटकारा दिलाने के लिए NHAI भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने एक प्लान तैयार किया है, जिसके तहत लाखों लोगों को जाम से राहत मिलेगी. दरअसल, एनएचएआई फ्लाईओवर बनाकर रास्ते को सुगम बनाएगा. इसके लिए मंजूरी प्रदान कर दी गई है. जल्द इसकी विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार करने का काम शुरू होगा.

यह भी पढ़ें:- Emergency Quota in Railway: वंदे भारत और अमृत भारत ट्रेनों में शुरू होगा इमरजेंसी कोटा, जानिए क्या होता है रेलवे का 'इमरजेंसी कोटा'

दरअसल, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एनएचएआई (NHAI) को एक प्रस्ताव भेजा, जिसमें आगरा नहर रोड और नोएडा के बीच दो-लेन का दो-तरफा फ्लाईओवर बनाने की बात कही गई थी. इसके साथ ही एक C-curve रोड बनाने का सुझाव भी दिया गया था. इसका मकसद कालिंदी कुंज चौराहे पर होने वाले भारी ट्रैफिक जाम को कम करना है.

रोजाना गुजरते हैं लाखों वाहन

यहां रोज के पीक आवर्स में करीब 6 लाख वाहन गुजरते हैं. यह जगह दिल्ली, नोएडा और फरीदाबाद को जोड़ने वाला बेहद अहम पॉइंट है. पहले कालिंदी कुंज सिर्फ दिल्ली और नोएडा को जोड़ने वाला एक साधारण चौराहा था, लेकिन अब यहां सरिता विहार, फरीदाबाद, ओखला और नोएडा सभी दिशाओं का ट्रैफिक एक साथ आ जाता है. इसी वजह से यह इलाके के सबसे ज्यादा जाम वाले रास्तों में से एक बन गया है.

जाम से जल्द मिलेगी राहत

एनएचएआई के मुताबिक, दिल्ली को जाम मुक्त बनाने की योजना के तहत इस परियोजना पर काम होगा. इसके लिए मदनपुर खादर पुलिया से नोएडा तक तीन-तीन लेन के 1.5 किलोमीटर लंबे दो फ्लाईओवर बनाए जाएंगे. आगरा कैनाल पर भी दो पुल आवाजाही के लिए बनाए जाएंगे. ये पुल दोनों तरफ से जीडी बिड़ला रोड को चौड़ा करने का काम करेगा.

एनएचएआई के वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, इसका ट्रैफिक सर्वे पूरा हो चुका है. डीपीआर का काम जल्द शुरू होगा. साथ ही साथ वन विभाग समेत अन्य विभागों से सहमति लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी. इस फ्लाईओवर के बनने के बाद से समय बचेगा और प्रदूषण घटेगा.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Mahashivratri पर CM Yogi ने किया रुद्राभिषेक, शिव साधना के साथ की लोककल्याण की प्रार्थना | UP News
Topics mentioned in this article