Kailash Mansarovar Yatra 2026: कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए आवेदन शुरू, कैसे करें अप्लाई, जानें आखिरी तारीख

Kailash Mansarovar Yatra 2026: कैलाश मानसरोवर यात्रा 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है. इच्छुक श्रद्धालु kmy.gov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. यात्रा जून से अगस्त के बीच आयोजित होगी और आवेदन की अंतिम तारीख 19 मई 2026 है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें कैसे करें अप्लाई और आखिरी तारीख

Kailash Mansarovar Yatra 2026: आस्था, अध्यात्म और प्रकृति का अनोखा संगम मानी जाने वाली कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए इस साल ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है. हर साल हजारों श्रद्धालु इस पवित्र यात्रा का सपना देखते हैं, लेकिन सीमित सीटों के कारण हर किसी को मौका नहीं मिल पाता. ऐसे में अगर आप भी इस दिव्य यात्रा पर जाना चाहते हैं, तो यह आपके लिए सुनहरा अवसर है.

विदेश मंत्रालय और चीन सरकार के सहयोग से आयोजित होने वाली कैलाश मानसरोवर यात्रा 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू कर दिए गए हैं. इच्छुक श्रद्धालु आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. इस साल यह यात्रा जून से अगस्त के बीच आयोजित की जाएगी. यात्रा के लिए दो प्रमुख मार्ग तय किए गए हैं...

1- उत्तराखंड के लिपुलेख दर्रे के रास्ते
2- सिक्किम के नाथू ला दर्रे के रास्ते

दोनों ही मार्गों से 50-50 यात्रियों के 10-10 दल यात्रा पर जाएंगे.

कैसे करें आवेदन?

आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन और कंप्यूटरीकृत है. इच्छुक यात्री वेबसाइट kmy.gov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं और लॉगिन करके अपना आवेदन फॉर्म भर सकते हैं. यात्रियों का चयन एक निष्पक्ष और पारदर्शी प्रक्रिया के तहत किया जाएगा, जिसमें कंप्यूटर आधारित रैंडम और जेंडर-बैलेंस्ड सिस्टम का इस्तेमाल होगा.

क्या है अंतिम तारीख?

कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 19 मई 2026 तय की गई है. इसलिए इच्छुक लोग समय रहते आवेदन जरूर कर लें.

Advertisement

रूट चयन की सुविधा

आवेदक चाहें तो दोनों मार्गों का चयन कर सकते हैं और अपनी प्राथमिकता भी तय कर सकते हैं. इसके अलावा, यदि कोई केवल एक ही रूट से यात्रा करना चाहता है, तो वह भी विकल्प चुन सकता है.

पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन

यात्रा से जुड़ी हर प्रक्रिया चाहे आवेदन हो या चयन पूरी तरह डिजिटल है. जानकारी के लिए अब पत्र या फैक्स भेजने की जरूरत नहीं है. वेबसाइट पर मौजूद फीडबैक ऑप्शन के जरिए आप जानकारी ले सकते हैं या सुझाव भी दे सकते हैं.

Advertisement

क्यों खास है कैलाश मानसरोवर यात्रा?

कैलाश मानसरोवर यात्रा सिर्फ एक धार्मिक यात्रा नहीं, बल्कि एक आध्यात्मिक अनुभव है. तिब्बत में स्थित कैलाश पर्वत और मानसरोवर झील को हिंदू, बौद्ध, जैन और बोन धर्म के अनुयायी बेहद पवित्र मानते हैं. यह यात्रा लोगों को आत्मिक शांति, प्रकृति के अद्भुत नजारे और जीवन को करीब से समझने का मौका देती है.

Featured Video Of The Day
Bengal Election 2026: बंगाल के 15 बूथों पर आज फिर मतदान! डायमंड हार्बर और मगरहाट में कड़ी सुरक्षा