यह राज्‍य सरकार मह‍िलाओं को देगी 20 हजार रुपये, जान‍िए कैसे करें अप्‍लाई और स्‍कीम का उठाएं लाभ

झारखंड सरकार ने महिलाओं को स्‍वावलंबी बनाने के ल‍िए मंईयां सम्मान योजना के तहत 20 हजार रुपये बिना गारंटी बैंक लोन देने की योजना की पहल की है. इससे मह‍िलाएं अपना स्‍वरोजगार शुरू कर सकेंगी.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
झारखंड सरका का मह‍िलाओं को स्‍वावलंबी बनाने की एक पहल.
फाइल फोटो

Loan for Womens: झारखंड सरकार ने  महिलाओं की मदद के ल‍िए एक अच्‍छी पहल की है. सरकार मह‍िलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के ल‍िए एक जरूरी कदम उठा ही है.  झारखंड सरकार मंईयां सम्मान योजना से जुड़ी लाखों महिला लाभार्थियों को अब हर महीने मिलने वाली ₹2500 की सम्मान राशि के साथ-साथ ₹20,000 तक का बिना गारंटी बैंक लोन देने की योजना बना रही है. 

सरकार की अच्‍छी पहल : मंईयां सम्मान योजना का उद्देश्य महिलाओं को केवल आर्थिक सहायता ही मुहैया कराना नहीं है, बल्‍क‍ि उन्हें स्वरोजगार और स्थायी आय का अवसर भी प्रदान करना है. अगर आप भी इस योजना का लाभ उठाना चाहती हैं तो यह जरूर जान लीज‍िए इसका लाभ कैसे आपको प्राप्‍त होगा. 

दिल्ली लखपति बिटिया योजना: जानिए कौन उठा सकता है इस योजना का फायदा, बेटियों के खाते में कैसे आएंगे पैसे

माइक्रो लोन मिलेगा बिना गारंटी : राज्य सरकार की इस नई पहल के अंतर्गत मंईयां सम्मान योजना की पात्र महिलाओं को बैंकों के माध्यम से अधिकतम 20000 रुपये तक का माइक्रो लोन लेने की सुव‍िधा उपलब्ध करवाई जाएगी. सबसे अच्‍छी बात यह है कि महिला लाभार्थियों को इस लोन के लिए किसी भी तरह की गारंटी या जमानत की जरूत नहीं है. सरकार की तरु से खुद बैंकों को लोन सुरक्षा का आश्वासन म‍िलेगा, जिससे महिलाओं को आसानी से लोन मिल सके और वह अपना व्‍यवसाय शुरू कर सकें. 

अगर क‍िस्‍त देने से चुके तो? : अगर क‍िसी कारण लाभार्थी महिला समय पर लोन की किस्त जमा नहीं कर पाती हैं या वह लंबे समय तक क‍िस्‍त नहीं देती है तो सरकार द्वारा हर महीने भेजी जाने वाली 2500 रुपये की सम्मान राशि जो उन्‍हें प्राप्‍त होती है, उससे किस्त का समायोजन की जाएगी. इससे बैंकों को किसी भी तरह के नुकसान की संभावना नहीं होगी और इस योजना का क्रियान्वयन भी सुचारू रूप से होगा. 

 झारखंड सरकार और बैंकों के बीच हुई सहमति : इस योजना को लागू करने के लिए झारखंड सरकार के वित्त विभाग और राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति (SLBC) के बीच सैद्धांतिक सहमति हो गई है. हाल में हुई बैठक में बैंकों ने इस पहल में सहयोग देने का पूरा आश्‍वासन द‍िया है. 

सरकार की पहल से मह‍िलाएं बनेंगी स्वावलंबी : मह‍िलाओं के स्‍वावलंबी बनने के ल‍िए मंईयां सम्मान योजना एक अच्‍छी पहल है. सरकार के अनुसार महिलाओं को छोटे व्यवसाय शुरू करने के लिए पूंजी मिलने से राज्य की भी ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत होगी. मह‍िलाएं इस योजना का लाभ उठाकर सिलाई, पशुपालन, किराना दुकान, कृषि आधारित कार्य या अन्य लघु उद्योग वगैरह शुरू करके आत्मनिर्भर बन सकती हैं. 

Advertisement

पर‍िवार की हर मह‍िला के ल‍िए अवसर : सरकार ने स्पष्ट किया है कि अगर एक ही परिवार में मंईयां सम्मान योजना की एक से अधिक पात्र महिलाएं हैं, तो हर महिला को इसका लाभ म‍िलेगा. यानी योजना का लाभ हर पात्र महिला को प्राप्‍त होगा चाहे पर‍िवार में एक मह‍िला हो या कई्. 

लाखों महिलाओं को मिलेगा फायदा : वर्तमान में मंईयां सम्मान योजना के तहत झारखंड की करीब 51 लाख महिलाओं को हर महीने ₹2500 की आर्थिक सहायता सीधे डीबीटी (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से उनके बैंक खाते में पहुंचाई जा रही है.  इस योजना पर राज्य सरकार लगभग 1250 करोड़ रुपये प्रति माह खर्च कर रही हैं. यह योजना मुख्य रूप से 50 से 60 वर्ष की महिलाओं को कवर करती है. 

Advertisement

लोन के ल‍िए चाह‍िए यह जरूरी दस्‍तावेज : आधार कार्ड, बैंक खाता विवरण, योजना से जुड़ा पंजीकरण प्रमाण और अन्य आवश्यक दस्तावेज (बैंक के निर्देशानुसार) की आवश्‍यकता होती है. 
 

Featured Video Of The Day
Murshidabad में Babri Masjid के निर्माण पर छिड़ा घमासान..देखें Ground पर कैसे हैं हालात ? | Bengal
Topics mentioned in this article