त्योहारों पर आसान होगा हवाई सफर, जयपुर एयरपोर्ट से बढ़ेंगी उड़ानें; मुंबई-बेंगलुरु के लिए भी फ्लाइट

त्योहारी सीजन में जयपुर एयरपोर्ट से आधा दर्जन नई उड़ानें शुरू हो रही हैं. दुबई की अंतरराष्ट्रीय उड़ानें भी दोबारा पूरी तरह बहाल हो गई हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
जयपुर एयरपोर्ट से बढ़ेंगी उड़ाने, मुंबई-बेंगलुरु के लिए भी फ्लाइट
NDTV

आगामी त्योहारी सीजन को देखते हुए हवाई सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी राहत की खबर है. जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जल्द ही करीब आधा दर्जन नई उड़ानों का संचालन शुरू होने जा रहा है. जयपुर और मुंबई के बीच नई उड़ानें शुरू होंगी. इसके अलावा, अक्टूबर महीने से नई एयरलाइन अकासा एयर भी जयपुर से बेंगलुरु और मुंबई के लिए अपनी सेवाएं शुरू करेगी. वहीं, गल्फ संकट के चलते प्रभावित हुई दुबई सहित मिडिल ईस्ट की अंतरराष्ट्रीय उड़ानें भी एयर इंडिया एक्सप्रेस और स्पाइसजेट द्वारा सामान्य कर दी गई हैं. अक्टूबर अंत में लागू होने वाले विंटर शिड्यूल से यात्रियों को नए शहरों के लिए अतिरिक्त विकल्प मिलेंगे.

1 सितंबर से शुरू होंगी 5 नई उड़ानें

त्योहारी सीजन में जयपुर से बड़ी संख्या में यात्रियों के आवाजाही करने की संभावना को देखते हुए एयरलाइंस ने अभी से तैयारियां शुरू कर दी हैं. एयरलाइंस सूत्रों के अनुसार, 1 सितंबर से 11 अक्टूबर के बीच जयपुर और मुंबई के बीच पांच नई उड़ानें शुरू की जाएंगी. इससे त्योहारी सीजन के दौरान दोनों शहरों के बीच हवाई कनेक्टिविटी में बड़ा इजाफा होगा और यात्रियों को अधिक विकल्प मिलेंगे.

बेंगलूरू-मुंबई के लिए भी मिलेगी फ्लाइट

जयपुर एयरपोर्ट से अक्टूबर में अकासा एयर भी अपनी उड़ान सेवाएं शुरू करेगी. एयरलाइन की ओर से जयपुर से बेंगलूरू और मुंबई के लिए उड़ानें शुरू की जाएंगी. बताया जा रहा है कि इन दोनों रूटों के अलावा अकासा एयर अन्य शहरों के लिए भी जयपुर से उड़ान शुरू करने में रुचि दिखा रही है. इससे घरेलू हवाई यात्रा के लिए यात्रियों के पास एक और विकल्प उपलब्ध होगा.

त्योहारी सीजन में अच्छी होगी कनेक्टिविटी

गल्फ संकट के दौरान प्रभावित हुई अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का संचालन अब धीरे-धीरे सामान्य हो रहा है. जयपुर से दुबई के बीच एयर इंडिया एक्सप्रेस और स्पाइसजेट ने दोबारा उड़ान सेवाएं शुरू कर दी हैं. इसके अलावा मिडिल ईस्ट के अन्य रूटों पर भी परिचालन सामान्य होने लगा है. ऐसे में त्योहारी सीजन में विदेश जाने वाले यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलने की उम्मीद है.

Advertisement

अक्टूबर से त्योहारी सीजन शुरू होने के साथ हवाई यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी की संभावना है. नई उड़ानों के संचालन से सीटों की उपलब्धता बढ़ेगी और यात्रियों को बेहतर विकल्प मिल सकेंगे. खास बात यह है कि अक्टूबर के अंत में एयरलाइंस का विंटर शिड्यूल भी लागू होगा. इसमें जयपुर से कुछ नए डेस्टिनेशन और अतिरिक्त उड़ानें जुड़ने की उम्मीद है.

यह भी पढे़ं-

871 साल का हुआ जैसलमेर, खिलजी और तुगलक के हमलों को झेला, सीमा पर आज भी है मजबूत ढाल

Advertisement

जयपुर में अजमेरी गेट, MI रोड और रामनिवास बाग चौराहा पर ट्रैफिक रूट में बदलाव, जानें किन रास्तों पर एंट्री बंद

Featured Video Of The Day
मनुस्मृति पर विवाद...कितना सच कितना झूठ?

Topics mentioned in this article
Jaipur Airport
Jaipur Airport Advisory
Aviation News
Rajasthan News
Jaipur Airport New Flight