तत्काल का खेल अब खत्म! रेलवे के नए AI नियम से अब कन्फर्म टिकट मिलना होगा 'हलवा', जानिए क्या बदला?

Indian Railways: क्या आप भी तत्काल टिकट बुक करते वक्त 'नो सीट' का बोर्ड देखकर परेशान हो जाते हैं? रेलवे ने अब बॉट्स और ब्रोकरों का पत्ता साफ करने के लिए 'एआई शेड्यूलिंग' का ब्रह्मास्त्र चला दिया है, जिससे इस गर्मी में आपकी यात्रा आसान हो सकती है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
908 स्पेशल ट्रेनों का ऐलान, तत्काल टिकट बुकिंग के बदले नियम, कन्फर्म सीट पाने का तरीका हुआ आसान
AI

IRCTC new rules 2026: रेलवे का सफर और वेटिंग लिस्ट का दर्द...ये कॉम्बिनेशन किसी बुरे सपने से कम नहीं, लेकिन इस बार मई 2026 से भारतीय रेलवे ने कुछ ऐसा किया है, जिससे उन लोगों की नींद उड़ने वाली है, जो धांधली करके टिकट उड़ा ले जाते थे. रेलवे का नया एआई-आधारित 'फ्रॉड डिटेक्शन मॉडल' अब उन ऑटोमेशन बॉट्स को पलक झपकते ही पकड़ लेगा, जो आम आदमी से पहले टिकट हथिया लेते थे.

ये भी पढ़ें:-गर्म तवे की तरह तप रही है घर की छत? करें ये काम..बिना AC के भी 'शिमला' जैसा कूल रहेगा आपका घर

अब एआई पकड़ेगा ब्रोकर की चाल (AI-based Fraud Detection in IRCTC)

सिस्टम इतना स्मार्ट हो गया है कि अगर आपने एक सेकंड से भी कम में बुकिंग की, तो एआई समझ जाएगा कि यह किसी इंसान की नहीं, बल्कि मशीन की कारस्तानी है. साथ ही, अब आधार वेरिफिकेशन और ओटीपी का सुरक्षा घेरा तत्काल बुकिंग को और भी अभेद्य बना देगा. ये बदलाव इसलिए जरूरी थे, क्योंकि हर साल गर्मियों की छुट्टियों में मिडिल क्लास परिवार टिकट के लिए पिसते रहते थे.

Photo Credit: pexels

समर स्पेशल ट्रेनों का झोंका (908 Summer Special Trains for peak season)

सिर्फ तकनीक ही नहीं, रेलवे ने भीड़ को मैनेज करने के लिए कमर कस ली है. इस साल 15 जुलाई तक 908 समर स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं, जो 18 हजार से ज्यादा फेरे लगाएंगी. इतना ही नहीं, अब आप ट्रेन छूटने से 30 मिनट पहले तक अपना बोर्डिंग स्टेशन ऑनलाइन बदल सकते हैं. यह बदलाव उन मुसाफिरों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है, जो आखिरी वक्त पर भागमभाग में होते हैं.

Advertisement

Photo Credit: pexels

ये भी पढ़ें:-ब्रोकर्स से टिकट बुक कराने का झंझट खत्म! Q-Mitra सिस्टम से अब घर बैठे मिलेगा तत्काल टिकट का टोकन

रेलवे की यह नई पहल वाकई में 'सिटिजन-फर्स्ट' अप्रोच की तरफ एक बड़ा कदम है. अब बस उम्मीद यही है कि तकनीक का यह तड़का आम आदमी की यात्रा को वाकई सुहाना और 'कन्फर्म' बना दे.

Advertisement

ये भी पढ़ें:-घंटों चार्ज पर लगा रहता है फोन? फिर भी कछुए की रफ्तार से हो रहा है चार्ज, इन स्टेप्स को फॉलो कर...बढ़ाएं स्पीड

Featured Video Of The Day
पुलवामा हमले में शामिल आतंकी कमांडर Burhan Hamza PoK में ढेर