रेलवे वंदे भारत के बाद 220 kmph की रफ्तार वाली बनाएगा ट्रेनें, आधुनिक सुविधाओं से होंगी लेस, जानिए पूरी जानकारी

Indian Railway: भारतीय रेलवे वंदे भारत एक्सप्रेस की सफलता के बाद 220 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली दो नई ट्रेन सेट बनाने की तैयारी कर रहा है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
भारतीय रेल
file photo

Indian Railways Next Generation Trains: वंदे भारत एक्सप्रेस की सफलता के बाद, भारतीय रेलवे अब हाई‑स्पीड यात्रा में एक और बड़ा कदम उठाने की तैयारी कर रहा है. रेलवे बोर्ड ने 220 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली दो नई ट्रेन सेट बनाने की मंजूरी दे दी है. यह भारत में सेमी‑हाई स्पीड रेल परियोजना की दिशा में एक अहम कदम है. ये नई जनरेशन की ट्रेनें मौजूदा ट्रेनों से ज्यादा तेज होंगी और यात्रियों को आधुनिक सुविधाएं भी देंगी, जिससे सफर और अधिक आरामदायक और सुविधाजनक होगा. उत्पादन प्रक्रिया पहले से शुरू हो चुकी है. भारतीय रेलवे पूरे देश में तेज़, बेहतर और ज्यादा आरामदायक ट्रेन यात्रा पर जोर दे रहा है. चलिए आपको बताते हैं कैसी होंगी नई ट्रेनें और यात्रियों का क्या सुविधा मिलेगी.

220 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली दो नई ट्रेनें मंजूर

भारतीय रेलवे 220 किमी प्रति घंटे की डिजाइन स्पीड वाली दो नई ट्रेन सेट तैयार करेगा. इस फैसले को 2027–28 के कोच उत्पादन कार्यक्रम के तहत मंजूरी मिली है. रेलवे बोर्ड ने इसकी स्वीकृति चेन्नई स्थित इंटीग्रल कोच फैक्ट्री (ICF) को भेज दी है. हर ट्रेन में 16 कोच होंगे, ये ट्रेनें ब्रॉड‑गेज ट्रैक के लिए बनाई जाएंगी,

वंदे भारत से भी तेज होंगी नई ट्रेनें

फिलहाल वंदे भारत एक्सप्रेस भारत की सबसे तेज ट्रेन है, जिसकी डिजाइन स्पीड 180 किमी प्रति घंटा है. नई ट्रेनें इससे आगे होंगी. इन्हें डिजाइन स्पीड 220 किमी प्रति घंटा और अधिकतम परिचालन स्पीड 200 किमी प्रति घंटा के लिए तैयार किया जाएगा. इससे ये ट्रेनें अंतरराष्ट्रीय सेमी‑हाई स्पीड ट्रेनों के करीब पहुंच जाएंगी और मौजूदा रेल सेवाओं से काफी बेहतर और तेज होंगी.

यह भी पढ़ें:- अब AI से होगी रेलवे ट्रैक की निगरानी, रेलवे लगाएगा आधुनिक कॉम्पोजिट स्लीपर

आधुनिकीकरण अभियान का हिस्सा

नई 220 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली ट्रेनें भारतीय रेलवे के आधुनिकीकरण अभियान का हिस्सा हैं. फिलहाल भारत में 200 किमी प्रति घंटे से ज्यादा रफ्तार से चलने वाली कोई भी ट्रेन नियमित रूप से नहीं है. ज्यादातर ट्रेनें पटरी की सीमाओं के कारण लगभग 160 किमी प्रति घंटे की गति तक ही सीमित हैं. इन नए ट्रेनसेट्स और आने वाले हाई-स्पीड टेस्ट ट्रैक्स के साथ, यह साफ है कि रेलवे आने वाले समय में तेज और आधुनिक यात्रा विकल्पों की ओर तेजी से आगे बढ़ रहा है.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Mojtaba Khamenei: ईरान के लिए बुरी खबर! सुप्रीम लीडर मुज्तबा खामेनेई गंभीर रूप से घायल
Topics mentioned in this article