स्लीपर में 8, AC में 9, बुजुर्गों और महिलाओं को मिलता है लोअर बर्थ का कोटा, जानिए कब और कैसे करें बुकिंग?

IRCTC Lower Berth Booking: अगर, आप ट्रेन में सफर करते है और लोअर बर्थ की सीट चाहिए तो आपको पता होना चाहिए कि रेलवे की ओर से हर ट्रेन में महिलाओं और बुजुर्गों के लिए लोअर बर्थ की सीट आरक्षित की जाती है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
indian railways lower berth rules

IRCTC Lower Berth Booking: भारतीय रेलवे से हर दिन लाखों लोग सफर करते हैं. ट्रेन में सफर करने वाले अक्सर नीचे वाली सीट यानी लोअर बर्थ लेना पसंद करते हैं. लोअर बर्थ वाली सीट खासकर बुजुर्ग, महिलाएं या वो यात्री जिन्हें ऊपर चढ़ने में परेशानी होती है वह लेना पसंद करते हैं, लेकिन ट्रेन की बुकिंग के समय किसी को नहीं पाता होता कि उन्हें कौनसी सीट मिलेगी. कई बार टिकट समय पर बुक करने के बाद भी लोअर बर्थ नहीं मिल पाती. ऐसे में रेलवे ने खुद ही बताया कि लोअर बर्थ की सीट कैसे मिल सकती है.

दरअसल, भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए अपने आरक्षण नियमों में बदलाव किया है. अब अगर टिकट बुकिंग के समय सीट उपलब्ध होगी, तो सीनियर सिटीजन्स, 45 साल से ऊपर की महिलाएं, गर्भवती महिलाएं और दिव्यांग यात्रियों को अपने आप लोअर बर्थ दे दी जाएगी यानी टिकट बुक करते समय अगर आपने सही कैटेगरी चुनी है और सीट खाली है, तो आपको अलग से कुछ करने की जरूरत नहीं है. लोअर बर्थ खुद ही मिल जाएगी.

रेलवे के जोनल अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे लोअर बर्थ के आवंटन पर नजर रखें और अगर कोई शिकायत आए तो उसे तुरंत ठीक करें. नए नियमों के मुताबिक, 45 साल से ज्यादा उम्र की महिलाएं, सीनियर सिटीजन्स और दिव्यांग यात्रियों को लोअर बर्थ देने में अपने आप प्राथमिकता मिलेगी. वहीं, गर्भवती महिलाएं मेडिकल सर्टिफिकेट दिखाकर खास सुविधा के लिए आवेदन कर सकती हैं, ताकि उन्हें आरामदायक सीट मिल सके.

हर कोच में अलग से रखी जाती हैं सीटें

रेलवे मंत्रालय के मुताबिक, 45 साल से ज्यादा उम्र की महिलाएं, सीनियर सिटीजन्स और दिव्यांग यात्रियों के लिए कुछ सीटें खास तौर सुरक्षित रखता है. स्लीपर कोच में करीब 6 से 7 लोअर बर्थ रिजर्व रहती हैं. वहीं 3AC कोच में 4 से 5 और 2AC कोच में 3 से 4 लोअर बर्थ ऐसे यात्रियों के लिए अलग रखी जाती हैं. यह संख्या ट्रेन और कोच की उपलब्धता के हिसाब से थोड़ी बदल सकती है. रेलवे का मकसद यही होता है कि बुजुर्ग और जरूरतमंद यात्रियों को आरामदायक यात्रा मिल सके.

Advertisement

यह भी पढ़ें:- स्मार्ट LED सिस्टम से बदलेगी दिल्ली की स्ट्रीट लाइटें, खराब होने पर बिना शिकायत के तुरंत होंगी ठीक, जानिए कैसे

टिकट बुकिंग का पूरा तरीका

  • ट्रेन टिकट बुक करने के लिए सबसे पहले IRCTC की वेबसाइट या ऐप पर लॉगिन करें.
  • इसके बाद 'From' और 'To' स्टेशन डालकर यात्रा की तारीख चुनें. फिर अपनी पसंद की ट्रेन और क्लास सेलेक्ट करें.
  • सीट उपलब्धता देखने के बाद 'Book Now' पर क्लिक करें और यात्री की जानकारी भरें.
  • अगर लोअर बर्थ चाहिए तो प्रेफरेंस में उसे चुनें. इसके बाद पेमेंट पूरा करें.
  • टिकट कन्फर्म होने पर आपको SMS और ईमेल के जरिए जानकारी मिल जाएगी.
  • अगर टिकट बुकिंग के समय लोअर बर्थ नहीं मिलती तो यात्रा के दौरान आप TTE से भी संपर्क कर सकते हैं. जरूरत होने पर वो यात्रियों की मदद कर सकते हैं. 
Featured Video Of The Day
भोजशाला में पहली बार नहीं हुई जुमे की नमाज, उधर UP की सड़कों पर हाई अलर्ट
Topics mentioned in this article