Indian Railway: जब भी ट्रेन से यात्रा करनी होती है, ज्यादातर लोग अपनी सीट पक्की करने के लिए कई महीने पहले ही रिजर्वेशन करा लेते हैं. लेकिन कई बार अचानक कोई इमरजेंसी आ जाती है, जिसकी वजह से आखिरी समय पर टिकट बुक करना पड़ जाता है. ऐसे में कन्फर्म टिकट मिलना मुश्किल जरूर होता है, लेकिन सही जानकारी होने पर इसे आसान बनाया जा सकता है. भारत में आखिरी समय पर कन्फर्म ट्रेन सीट मिलना बहुत मुश्किल लगता है, खासकर जब तत्काल टिकट कुछ ही सेकंड में खत्म हो जाते हैं. लेकिन भारतीय रेलवे के ऑनलाइन टूल्स की मदद से बिल्कुल कानूनी और स्मार्ट तरीके से बिना तत्काल टिकट के भी आखिरी समय पर सीट मिलने का मौका होता है. आइए जानते हैं, क्या है यह सीक्रेट हैक...
यह भी पढ़ें: Indian Railways: एडवांस और तत्काल बुकिंग के लिए अब Aadhaar Card होगा जरूरी, रिजर्वेशन कराने से पहले यात्री जान लें IRCTC के नए नियम
क्या है आसान ट्रिक?
IRCTC वेबसाइट और ऐप में मौजूद 'Charts/Vacancy' फीचर यहां सबसे ज्यादा काम आता है. जब ट्रेन का फाइनल चार्ट तैयार हो जाता है, तब आप देख सकते हैं कि कौन‑कौन सी सीटें खाली रह गई हैं और अभी तक किसी के लिए रिजर्व नहीं हुई हैं. यह भी कहा जा सकता है कि चार्ट बनने के बाद भी आपके पास खाली सीट देखने और उसे तुरंत बुक करने का मौका रहता है.
आपको क्या करना होगा?
टिकट बुक करने का यह प्रोसेस बहुत ही आसान है. IRCTC वेबसाइट या ऐप का Charts/Vacancy फीचर आपको आखिरी समय में खाली सीटें देखने में मदद करता है. आइए जानते हैं आपको क्या करना है...
- IRCTC की वेबसाइट या ऐप खोलें.
- फाइनल चार्ट जारी होने के बाद 'Charts / Vacancy' सेक्शन में जाएं.
- ट्रेन नंबर और बोर्डिंग स्टेशन दर्ज करें.
- अपनी क्लास चुनें (AC या Sleeper).
- आपको कोच लेआउट में सीटें दिखेंगी, जो कलर‑कोडेड होती हैं.
हरे रंग वाली सीटें देखें
लेआउट में हरे रंग की दिख रही सीटें खाली सीटें दर्शाती हैं. ये सीटें इसलिए खाली रह सकती हैं क्योंकि या तो किसी यात्री ने टिकट कैंसिल कर दिया हो, या शुरू में वे सीटें बुक ही न हुई हों. इसके बाद आप इन सीटों को ऑनलाइन तुरंत बुक कर सकते हैं. वहीं, अगर आप रेलवे स्टेशन या ट्रेन के पास मौजूद हैं तो TTE को खाली सीट दिखाकर उसे अपने नाम से कन्फर्म करवाने के लिए कह सकते हैं. इसके लिए ध्यान रखना होगा कि, वह सीट आपके सफर वाले हिस्से में खाली होनी चाहिए. आपका जानकारी के लिए बता दें, कि यह तरीका पूरी तरह सुरक्षित और रेलवे द्वारा उपलब्ध कराया गया आधिकारिक फीचर है, जिससे कई बार आखिरी समय में भी कन्फर्म सीट मिल जाती है.














