कल से आम लोगों के लिए चलेगी हाइड्रोजन ट्रेन, जानें ट्रेन नंबर-शेड्यूल और स्टोपेज

पहले ट्रेन को लेकर कहा जा रहा था कि यह ट्रेन हफ्ते में 6 दिन संचालित होगी, लेकिन अब नए निर्देश में कहा गया है कि हाइड्रोजन ट्रेन रोजना यानी सातों दिन संचालित होगी.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
हाइड्रोजन ट्रेन आम लोगों के लिए शुरू

देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का उद्घाटन 17 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था. इसके बाद ही आम यात्री इस हाइड्रोजन ट्रेन की यात्रा करने के लिए उत्सुक थे. लेकिन अब उनका इंतजार खत्म होने वाला है. बताया जा रहा है कि हाइड्रोजन ट्रेन आम यात्रियों के लिए कल यानी 19 जुलाई से शुरू हो जाएगी. पहले ट्रेन को लेकर कहा जा रहा था कि यह ट्रेन हफ्ते में 6 दिन संचालित होगी, लेकिन अब नए निर्देश में कहा गया है कि हाइड्रोजन ट्रेन रोजना यानी सातों दिन संचालित होगी.

हाइड्रोजन ट्रेन जींद से सोनीपत और फिर सोनीपत से जींद के लिए चलेगी. पहले सुबह जींद से सोनीपत के लिए चलेगी. वहीं उसी ट्रेन को फिर सोनीपत से जींद के लिए वापस भेजा जाएगा. इस दौरान यह ट्रेन 12 स्टेशनों पर रुकेगी.

जींद–सोनीपत के बीच चलने वाली हाइड्रोजन ट्रेन का शेड्यूल

ट्रेन संख्या 74010 जींद–सोनीपत चलेगी

संचालन: प्रतिदिन

जींद से प्रस्थान: 07:40 बजे

सोनीपत आगमन: 09:40 बजे

ट्रेन संख्या 74009 सोनीपत से जींद चलेगी

संचालन: प्रतिदिन

सोनीपत से प्रस्थान: 10:40 बजे

जींद आगमन: 13:00 बजे

हाइड्रोजन ट्रेन का स्टॉपेज

जींद से सोनीपत और सोनीपत से जींद के लिए चलने वाली हाइड्रोजन ट्रेन 12 स्टेशनों पर रुकेगी. इसमें  जींद सिटी, पांडु पिंडारा, ललित खेड़ा, भांबेवा, ईशापुर खेड़ी, बुटाना, खंडराई, गोहाना, रभड़ा, लाठ, मोहाना हरियाणा और बरवासनी स्टेशनों का नाम शामिल हैं.

यह भी पढ़ेंः

हाइड्रोजन ट्रेन सस्ती है या महंगी? एक किलोमीटर चलाने का खर्च कितना पड़ता है

हाइड्रोजन ट्रेन से जुड़े साइंस-फीचर से लेकर सुरक्षा तक, सारे सवालों के जवाब जो आप जानना चाहते हैं

Featured Video Of The Day
अहमदाबाद में अवैध पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 8 की मौत, 9 घायल

Topics mentioned in this article
Hydrogen Train
Hydrogen Train Schedule
Hydrogen Train Number
Hydrogen Train Stops
Hydrogen Train Number 74010-74009