नेशनल हाईवे पर महंगा हुआ सफर, 1 अप्रैल से FASTag सालाना टोल पास के लिए देने होंगे 3075 रुपये

FASTag Annual Pass: नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने 1 अप्रैल 2026 से वाहन चालकों के लिए सालाना टोल पास 3,000 रुपये की जगह 3,075 रुपये का कर दिया है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
FASTag Annual Pass
file photo

FASTag Annual Pass: अगर आप अक्सर नेशनल हाईवे पर सफर करते हैं और टोल के लिए सालाना टोल पास बनवाया हुआ है, तो अब आपको 1 अप्रैल से इस पास के लिए पहले से ज्यादा पैसे देने होंगे. नेशनल हाईवे पर सफर महंगा होने जा रहा है. दरअसल, अप्रैल 2026 से नेशनल हाईवे पर मिलने वाला सालाना टोल पास महंगा होने जा रहा है. नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने सालाना टोल पास की कीमत में बढ़ोतरी कर दी है.

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के मुताबिक, अब 1 अप्रैल 2026 से वाहन चालकों को इस पास के लिए 3,000 रुपये की जगह 3,075 रुपये चुकाने होंगे.  यह नई दर वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए लागू होगी. यह पास उन निजी (नॉन-कमर्शियल) वाहनों के लिए होता है जिनमें वैध और चालू FASTag लगा होता है. सालाना टोल पास की नई दर फाइनेंशियल ईयर 2026-27 के लिए लागू होगी.

200 बार टोल क्रॉसिंग या 1 साल तक मान्य रहेगा

नए नियम के मुताबिक, 3075 रुपये का यह पास एक साल तक या 200 बार टोल क्रॉसिंग तक मान्य रहेगा, इनमें से जो पहले पूरा होगा वही लागू होगा यानी अगर 200 बार टोल पार कर लिया, तो पास की वैधता खत्म हो जाएगी, भले ही एक साल पूरा न हुआ हो.

NHAI ने टोल प्लाजा और संबंधित अधिकारियों को दिया निर्देश

नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने सभी टोल प्लाजा और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है कि 1 अप्रैल, 2026 से नई दरें लागू करें और इसकी जानकारी यात्रियों व अन्य हितधारकों को दें. सरकार के मुताबिक, टोल शुल्क से जुड़ी दरों की हर साल समीक्षा और संशोधन किया जाता है, इसी प्रक्रिया के तहत इस साल सालाना पास की कीमत में हल्की बढ़ोतरी की गई है.

Advertisement
Featured Video Of The Day
NEET Breaking News: NEET Exam 2026 को लेकर बड़ी खबर | BREAKING NEWS
Topics mentioned in this article