EPFO UAN: OTP के बिना UAN कैसे एक्टिवेट करें? यहां जानिए स्टेप-बाय-स्टेप आसान प्रोसेस

अक्सर कर्मचारी अपना UAN यानी यूनिवर्सल अकाउंट नंबर एक्टिवेट करने की कोशिश करते हैं, तो आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर OTP नहीं आता या फिर फिंगरप्रिंट मैच नहीं होने जैसी परेशानी होती है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
यूनिवर्सल अकाउंट नंबर एक्टिवेट कैसे करें?
file photo

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) केवल एक बचत खाता नहीं है, बल्कि यह नौकरीपेशा लोगों के लिए रिटायरमेंट के बाद का सबसे भरोसेमंद और बड़ा सहारा है, लेकिन EPFO से जुड़े काम या फिर ईपीएफ खाता ओपन करने के लिए लोगों का बहुत परेशानी का सामना करना पड़ता है. ऐसे में EPFO ने अपने करोड़ों PF खाताधारकों को बड़ी राहत दी है. अक्सर देखा जाता है कि जब कर्मचारी अपना UAN यानी यूनिवर्सल अकाउंट नंबर एक्टिवेट करने की कोशिश करते हैं, तो आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर OTP नहीं आता या फिर फिंगरप्रिंट मैच नहीं होता, जिससे उन्हें परेशानी होती है.

फेस ऑथेंटिकेशन की सुविधा

इस समस्या को दूर करने के लिए EPFO ने UMANG ऐप पर फेस ऑथेंटिकेशन की सुविधा शुरू की है. अब PF खाताधारक सिर्फ अपना चेहरा स्कैन करके आसानी से UAN एक्टिवेट कर सकते हैं और EPFO की डिजिटल सेवाओं का फायदा जल्दी से उठा सकते हैं.

UMANG ऐप- यह केंद्र सरकार का एक खास ऐप है, जिसके जरिए आप EPFO समेत कई सरकारी सेवाओं का फायदा उठा सकते हैं.

Aadhaar FaceRD ऐप- यह UIDAI का आधिकारिक ऐप है, जो पीछे से काम करता है और आपके चेहरे को स्कैन करके पहचान की पुष्टि करता है. इसे आप Google Play Store से फ्री में डाउनलोड कर सकते हैं. इन दोनों ऐप की मदद से आप आसानी से फेस स्कैन करके अपनी पहचान सत्यापित कर सकते हैं.

Advertisement

UAN एक्टिवेट करने का स्टेप-बाय-स्टेप तरीका

Step 1- सबसे पहले अपने मोबाइल में UMANG ऐप खोलें. अगर आपका अकाउंट नहीं है, तो मोबाइल नंबर से रजिस्टर करके लॉगिन करें.

Step 2- ऐप के होमपेज पर ऊपर दिए सर्च बार में ‘EPFO' लिखें और EPFO का आधिकारिक पेज खोलें.

Step 3- EPFO सेक्शन में जाकर ‘Employee Centric Services' में ‘UAN Activation' या ‘UAN Activity' विकल्प पर क्लिक करें.

Step 4- अब अपनी डिटेल्स भरें जैसे UAN नंबर, नाम, जन्मतिथि और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर.

Step 5- वेरिफिकेशन स्क्रीन पर आपको OTP के साथ ‘Face Authentication' का विकल्प दिखेगा, उस पर क्लिक करें.

Step 6- अब मोबाइल का फ्रंट कैमरा चालू होगा. कैमरे की तरफ देखें और एक बार आंख झपकाएं. ध्यान रखें कि रोशनी अच्छी हो.

Advertisement

Step 7- जैसे ही आपका चेहरा मैच होगा, तुरंत वेरिफिकेशन हो जाएगा. स्क्रीन पर “UAN Successfully Activated” का मैसेज आएगा और आपके मोबाइल पर पासवर्ड भेज दिया जाएगा.

इस फीचर के फायदे

EPFO का यह नया फीचर करोड़ों कर्मचारियों के लिए काफी फायदेमंद है. अब नेटवर्क या पुराने मोबाइल नंबर की समस्या नहीं होगी. आपका चेहरा ही आपकी पहचान बनेगा. फेस ऑथेंटिकेशन तकनीक लाइव फेस पहचानती है, जिससे कोई भी फर्जी तरीके से आपके PF अकाउंट का गलत इस्तेमाल नहीं कर पाएगा. जिन लोगों के फिंगरप्रिंट काम नहीं करते, उनके लिए यह तकनीक बहुत आसान और मददगार है.

यह भी पढ़ें:- Aadhaar खो गया और नंबर भी भूल गए, UIDAI की इस सुविधा से तुरंत करें रिकवर

Featured Video Of The Day
Malviya Nagar Hotel Fire: मालवीय नगर अग्निकांड के बाद हौजखास में B&B सील, हादसे के बाद सख्ती!| NDTV
Topics mentioned in this article