वेस्ट दिल्ली में रहने वाले के लिए जरूरी खबर है. दिल्ली के नवादा इलाके में सीवर लाइन का काम चल रहा है, जिसके चलते इलाके से आने-जाने को लेकर लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. इसके साथ ही दिल्ली ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन यानी डीडीसी ने भी अपनी कई बसों के रूट डायवर्ट किए हैं. सीवर लाइन डालने के काम के कारण 38 DTC बसों के रूट को 45 दिनों के लिए डायवर्ट कर दिया गया है. यह डायवर्जन उत्तम नगर, नवादा, मोहन गार्डन, विकासपुरी और द्वारका मोर के बीच चलने वाली बसों पर लागू होगा, जिससे यात्रा का समय बढ़ सकता है. इसकी जानकारी डीटीसी ने अपने आधिकारिक एक्स (पहले ट्विटर) हैंडल पर दी है.
डीटीसी ने 38 बसों का रूट किया डायवर्ट
डीटीसी के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, नवादा मेट्रो स्टेशन के पास सीवर लाइन का काम चल रहा है, जिस वजह से दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने उस इलाके में कुछ ट्रैफिक प्रतिबंध लगाए हैं. इसी कारण वहां से गुजरने वाले कुछ बस रूट्स को फिलहाल दूसरे रास्तों पर डायवर्ट किया गया है. यात्रियों को परेशानी न हो, इसके लिए डीटीसी (DTC) ने 2 जून 2026 को एक पूरा रूट प्लान जारी किया, अब प्रभावित रूट्स की बसें वैकल्पिक रास्तों से चलाई जा रही हैं. डीटीसी के अनुसार, करीब 38 बस रूट जिनमें 783 और DW-3 भी शामिल हैं इस नए प्लान के तहत संचालित हो रहे हैं.
45 दिनों तक बसों के रूट रहेंगे डायवर्ट
यह व्यवस्था लगभग 45 दिनों तक या काम पूरा होने तक लागू रह सकती है. सभी बस डिपो को निर्देश दिए गए हैं कि वे इस रूट प्लान का सख्ती से पालन करें और बस सेवा सुचारू रखें, ताकि यात्रियों को कम से कम परेशानी हो. डीटीसी ने कहा है कि वह लोगों को बेहतर और भरोसेमंद परिवहन सेवा देने के लिए प्रतिबद्ध है और इस दौरान यात्रियों से सहयोग और धैर्य बनाए रखने की अपील की है.
डायवर्ट बसों की लिस्ट यहां देखें
यात्रियों के लिए सलाह
- अपनी यात्रा के लिए 30-40 मिनट अतिरिक्त समय लेकर निकलें.
- नवादा क्षेत्र के बजाय विकासपुरी मोड़ या उत्तम नगर टर्मिनल का उपयोग करें.
- द्वारका मोर Metro Station से बस या मेट्रो के विकल्प का भी उपयोग किया जा सकता है.
यह भी पढ़ें:- नोएडा और मुंबई में दौड़ेंगी ड्राइवरलेस पॉड टैक्सियां, जानिए रूट-किराया, तकनीक और खास बातें