Delhi Traffic Advisory: दिल्‍लीवाले आज इन रास्‍तों से जरा बचकर, नहीं तो जाम में फंसेंगे! जानिए किस होकर जाना सही रहेगा

Delhi Police की Traffic Advisory के अनुसार सेंट्रल दिल्ली और डिप्लोमैटिक एरिया की कई अहम सड़कों पर ट्रैफिक प्रभावित हो सकता है. इनमें सरदार पटेल मार्ग, मदर टेरेसा क्रिसेंट, तीन मूर्ति मार्ग, अकबर रोड, जनपथ, विंडसर प्लेस, पृथ्वीराज रोड, राजेश पायलट मार्ग और सुब्रमण्यम भारती मार्ग शामिल हैं.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
Delhi Traffic Advisory: दिल्‍ली में किन जगहों पर नो एंट्री, कहां लग सकता है जाम?

Delhi Police Traffic Advisory: दिल्‍लीवालों के लिए एक जरूरी खबर है. घर से दफ्तर, स्‍कूल-कॉलेज या कहीं और के लिए निकलने से पहले आपके लिए ये खबर पढ़ लेना सही रहेगा. ऐसा न हो क‍ि आप घर से निकलें और कहीं जाम में फंस जाएं या फिर आपको आगे का रास्‍ता बंद मिले! ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्‍योंकि दिल्‍ली पुलिस ने आज शुक्रवार के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी (Traffic Advisory Today) जारी की है. राजधानी के भारत मंडपम में चल रहे AI इम्पैक्ट समिट–2026 और VVIP मूपमेंट के चलते स्‍पेशल ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की गई है, जिसके अनुसार, भारत मंडपम, एयरपोर्ट और केंद्रीय दिल्ली के कई अहम इलाकों में सुरक्षा और सुचारू यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए ट्रैफिक प्रतिबंध लगाए जाएंगे. 

दिल्‍ली पुलिस ने लोगों को पहले से यात्रा की योजना बनाने और वैकल्पिक मार्ग अपनाने की सलाह दी है. पुलिस के अनुसार, ट्रैफिक बैन सुबह और शाम मिलाकर करीब 6 घंटे के लिए लागू किए जाएंगे. 

सुबह 2 घंटे, शाम में 4 घंटे, कब-कब लागू रहेगा प्रतिबंध?

ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी के मुताबिक शुक्रवार को दिन में दो समय स्लॉट में ट्रैफिक कर्ब लागू किए जाएंगे.सुबह 2 घंटे और शाम में करीब 4 घंटे प्रतिबंध लागू रहेगा.

  • सुबह: 08:00 बजे से 10:00 बजे तक
  • शाम: 05:00 बजे से 09:00 बजे तक

इन 6 घंटों के दौरान वीवीआईपी मूवमेंट और समिट से जुड़े कार्यक्रमों के कारण कई मार्गों पर वाहनों की आवाजाही नियंत्रित या डायवर्ट की जा सकती है. पुलिस ने यात्रियों से अतिरिक्त यात्रा समय लेकर चलने और ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक कर्मियों के निर्देशों का पालन करने की अपील की है.

दिल्‍ली ट्रैफिक पुलिस की X पोस्‍ट देखिए 

किन प्रमुख सड़कों पर असर पड़ने की संभावना?

एडवाइजरी के अनुसार सेंट्रल दिल्ली और डिप्लोमैटिक एरिया की कई अहम सड़कों पर ट्रैफिक प्रभावित हो सकता है. इनमें सरदार पटेल मार्ग, मदर टेरेसा क्रिसेंट, तीन मूर्ति मार्ग, अकबर रोड, जनपथ, विंडसर प्लेस, पृथ्वीराज रोड, राजेश पायलट मार्ग और सुब्रमण्यम भारती मार्ग शामिल हैं.

Advertisement

इसके अलावा मथुरा रोड (लोदी फ्लाईओवर से डॉ. दिनेश चंद्र डालमिया चौक के बीच), भैरों मार्ग, शांति पथ, अफ्रीका एवेन्यू, डॉ. जाकिर हुसैन मार्ग, गुरुग्राम रोड और परेड रोड पर भी ट्रैफिक रेगुलेशन लागू किया जा सकता है.

तो फिर किस होकर यात्रा करें लोग कि न हो परेशानी? 

लोगों को होने वाली परेशानी कम करने के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने कई वैकल्पिक मार्ग भी सुझाए हैं. इनमें सैन मार्टिन मार्ग, पंचशील मार्ग, डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम रोड, कमाल अतातुर्क मार्ग, औरोबिंदो मार्ग, लोधी रोड, बारापुल्ला रोड, रिंग रोड और तिलक मार्ग शामिल हैं.

Advertisement

इसके अलावा फिरोज शाह रोड, रफी मार्ग, संसद मार्ग, के कामराज मार्ग, साउथ एवेन्यू रोड, वंदेमातरम मार्ग और एनएच-48 से जुड़े रूट्स का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है.

ट्रैफिक पुलिस की अपील और हेल्पलाइन

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने यात्रियों से अपील की है कि वे प्रभावित रूट्स से बचें, लेन डिसिप्लिन बनाए रखें और किसी भी अपडेट के लिए ट्रैफिक पुलिस की वेबसाइट व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़े रहें. जरूरत पड़ने पर लोग हेल्पलाइन नंबर 1095 या 011-25844444 पर संपर्क कर सकते हैं.

Advertisement

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर के इस समिट में कई गणमान्य व्यक्तियों की मौजूदगी के कारण सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है और नागरिकों के सहयोग से ही यातायात सुचारू रखा जा सकेगा.

ये भी पढ़ें: 8th Pay Commission News: कर्मचारियों की लगेगी लॉटरी! फिटमेंट फैक्टर 3.25 होने से ₹58,500 हो सकती है सैलरी, ये रहा पूरा कैलकुलेशन

Advertisement

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Bharat Ki Baat Batata Hoon| ईरान पर अटैक की तारीख 'लीक'! | US Iran Tension