PM मोदी कल देश की पहली रैपिड ट्रेन का करेंगे उद्घाटन, यहां जानें रूट,समय और किराया

Rapid Train: नेशनल कैपिटल रीजन ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन द्वारा तैयार इस रैपिड रेल सेवा का साहिबाबाद स्टेशन तैयार कर लिया गया है. पहले फेज़ में रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम साहिबाबाद, ग़ाज़ियाबाद, गुलधर, दुहाई और दुहाई डिपो के बीच 17 किलोमीटर की दूरी कवर करेगी. 

विज्ञापन
Read Time: 16 mins
Rapid Train: प्रधानमंत्री मोदी शुक्रवार सुबह 11.15 बजे इस पहली हाई स्पीड रेल सेवा का उद्घाटन करेंगे. (फाइल फोटो)

Rapid Train: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) 20 अक्टूबर को देश के पहले रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम का उद्घाटन करेंगे. दिल्ली-ग़ाज़ियाबाद-मेरठ कॉरिडोर के 17 किलोमीटर लम्बे रेल सेवा का पहला फेज़ पूरी तरह से तैयार हो गया है. यह देश का पहला हाई स्पीड, हाई फ्रीक्वेंसी ट्रांजिट सिस्टम है. देश की पहली रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम 20 अक्टूबर यानी इसी शुक्रवार से ग़ाज़ियाबाद के साहिबाबाद से दोहाई डिपो के बीच लांच की जाएगी. 

प्रधानमंत्री शुक्रवार सुबह 11.15 बजे इस पहली हाई स्पीड रेल सेवा का उद्घाटन करेंगे. इस रैपिड रेल में 6 कोच होंगे.

शनिवार से आम लोगों को मिलेगी सेवाएं

इसके बाद शनिवार से इसे आम लोगों के लिए के लिए खोल दिया जायेगा. रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम मेरठ से दिल्ली तक रहने वाले लोगों के लिए एक नया अनुभव होगा. पहले चरण में रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम का स्ट्रेट 17 किलोमीटर तक होगा. इस दौरान ट्रेन साहिबाबाद गाजियाबाद गुलदार दोहे और दोहे डिपो के बीच चलेगी.

मेरठ से दिल्ली के बीच की दूरी 60 मिनट में तय करना संभव

अभी मेरठ से दिल्ली के बीच मेल एक्सप्रेस ट्रेन से करीब डेढ़ घंटे का समय लगता है जबकि लोकल ट्रेन से 2 घंटे से कुछ ज्यादा का समय लगता है लेकिन आरटीएस जून 2025 में जब पूरी तरह से लागू हो जाएगी तो मेरठ से दिल्ली के बीच की दूरी  60 मिनट में तय करना संभव होगा.

Advertisement

पहले फेज में इन स्टेशनों को करेगी कवर

नेशनल कैपिटल रीजन ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन द्वारा तैयार इस रैपिड रेल सेवा का साहिबाबाद स्टेशन तैयार कर लिया गया है. पहले फेज़ में रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम साहिबाबाद, ग़ाज़ियाबाद, गुलधर, दुहाई और दुहाई डिपो के बीच 17 किलोमीटर की दूरी कवर करेगी. 

इसमें 50% से ज़्यादा होंगी महिला स्टाफ

इसकी फ्रीक्वेंसी शुरुआत में 15 मिनट रखी जाएगी. हर स्टेशन पर ट्रेन 30 सेकंड के लिए रुकेगी.इसमें मेट्रो की तर्ज़ पर महिलाओं के लिए एक अलग कोच होगा. इसमें 50% से ज़्यादा महिला स्टाफ होंगी. इस रैपिड रेल नेटवर्क में कुल 14 स्टेशन होंगे. रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम देश का पहला सेमी हाई स्पीड रेल नेटवर्क है.

Advertisement

जून 2025 तक जब यह पूरी तरह से मेरठ से दिल्ली के बीच ऑपरेशनल हो जाएगा तो उस दौरान ट्रेन की स्टैंडर्ड स्पीड 100 किमी प्रति घंटे की होगी जबकि ट्रेन की ऑपरेशनल स्पीड 160 किलोमीटर प्रति घंटे तक की होगी.

रैपिड रेल प्रोजेक्ट जून 2025 तक पूरी तरह से हो जाएगा तैयार 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 30,274 करोड़ के इस प्रोजेक्ट का 8 मार्च, 2019 को आधारशिला रखा था. इस महत्वकांशी 82-किलोमीटर लम्बे रैपिड रेल सेवा को दिल्ली से मेरठ के बीच जून 2025 तक पूरी तरह से तैयार कर लिया जायेगा.

Featured Video Of The Day
NATO ने क्या कहकर नहीं दिया अमेरिका का साथ? गुस्साए Trump अब क्या करेंगे? | Iran US War
Topics mentioned in this article