DDA Housing Scheme 2026 : अपना घर खरीदने का सपना देख रहे लोगों के लिए दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) एक बड़ा मौका लेकर आया है. जो लोग दिल्ली में किफायती कीमत पर रेडी-टू-मूव फ्लैट खरीदना चाहते हैं, उनके लिए DDA की 'नागरिक आवास योजना 2026' एक आकर्षक ऑप्शन बनकर सामने आई है. इस दौरान दिल्ली के नरेला और सिरसपुर इलाके में स्थित फ्लैट्स पर 25 फीसदी तक की विशेष छूट दी जा रही है. इस योजना में EWS, LIG, MIG और HIG सभी केटेगरी के खरीदारों के लिए फ्लैट उपलब्ध हैं. इच्छुक एप्लिकेंट डीडीए के आवास पोर्टल के जरिए ऑनलाइन अप्लाई और बुकिंग कर सकते हैं. याद रहे कि इस योजना में फ्लैट्स का अलॉटमेंट 'फर्स्ट कम, फर्स्ट सर्व (FCFS)' यानी 'पहले आओ-पहले पाओ' के आधार पर किया जाएगा. इसके लिए आपको 30 जून, 2026 तक रजिस्ट्रेशन कराना होगा.
Big Savings. Bigger Dreams 25% Special Discount on DDA Nagrik Awaas Yojana 2026
— Delhi Development Authority (@official_dda) June 23, 2026
Ready-to-Move Homes | Online Booking | FCFS Allotment Limited homes available... don't miss this opportunity!
Book your dream home today
Last Date: 30 June 2026
Visit: https://t.co/spsJwS8TC7 |… pic.twitter.com/2tLRLrC5xl
कितने फ्लैट्स उपलब्ध हैं?
DDA की इस योजना में कुल 1,712 फ्लैट्स उपलब्ध कराए गए हैं. इनमें नरेला में 1,301 फ्लैट और सिरसपुर में 411 फ्लैट शामिल हैं. फ्लैट्स की संख्या इस प्रकार है -
HIG – 298 फ्लैट
MIG – 459 फ्लैट
LIG – 892 फ्लैट (नरेला और सिरसपुर मिलाकर)
EWS – 63 फ्लैट
फ्लैट्स की कीमत कितनी है?
योजना के तहत अलग-अलग इनकम वर्ग के लिए फ्लैट्स की कीमतें तय की गई हैं, जो इस प्रकार हैं -
EWS फ्लैट – 9.60 लाख रुपए से शुरू
LIG फ्लैट – 11.5 लाख से 15.3 लाख रुपए तक
MIG फ्लैट – 66 लाख से 82 लाख रुपए तक
HIG फ्लैट – 95 लाख से 1.13 करोड़ रुपए तक
बुकिंग के लिए कितना अमाउंट देना होगा?
फ्लैट बुक करते समय केटेगरी के अनुसार बुकिंग अमाउंट जमा करना होगा, जो इस प्रकार है -
HIG – 10 लाख रुपए
MIG – 4 लाख रुपए
LIG – 1 लाख रुपए
EWS – 50 हजार रुपए
इसके अलावा सभी एप्लिकेंट्स को DDA आवास पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन के लिए 2,500 रुपए का एकमुश्त और नॉन-रिफंडेबल फीस देनी होगी.
कैसे करें अप्लाई
DDA की इस योजना के लिए एप्लीकेशन प्रोसेस पूरी तरह डिजिटल रखा गया है. आप इन आसान स्टेप्स के जरिए आसानी से अप्लाई कर सकते हैं -
स्टेप 1 : DDA के आवास पोर्टल पर जाएं.
स्टेप 2 : 'DDA Nagrik Awaas Yojana 2026' के तहत नया रजिस्ट्रेशन करें.
स्टेप 3 : 2,500 रुपए की रजिस्ट्रेशन फीस जमा करें.
स्टेप 4 : अपनी पसंद की लोकेशन और फ्लैट कैटेगरी चुनें.
स्टेप 5 : केटेगरी के अनुसार बुकिंग अमाउंट जमा करें.
स्टेप 6 : एप्लीकेशन सफल होने पर अलॉटमेंट प्रोसेस पूरा किया जाएगा.
यह भी पढ़ें- दिल्ली में कंस्ट्रक्शन वर्कर्स को सरकार का तोहफा, मिलेगा 10 लाख रुपये तक का कैशलेस इलाज, जानें पूरी योजना