गाड़ी पर जातिसूचक शब्द लिखा तो सावधान! अब AI कैमरे काटेंगे चालान, देने पड़ेंगे फ‍िर 2 हजार

Challan on Caste sticker : बिहार में अब गाड़ियों पर ‘गुर्जर’, ‘राजपूत’, ‘जाट’, ‘यादव’ जैसे जातिसूचक शब्द लिखना महंगा पड़ सकता है. परिवहन विभाग ने ऐसे स्टिकर हटाने के लिए वाहन मालिकों को एक महीने का समय दिया है, वरना चालान और कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
सरकार की योजना है कि AI कैमरों वाला यह सिस्टम हाईवे, बड़ शहरों, टोल प्लाजा और ज्यादा भीड़भाड़ वाले इलाकों में लगाया जाए.
AI Image

Challan on Caste sticker : सड़क पर चलते वक्त आपने ऐसी गाड़ियां जरूर देखी होंगी, जिन पर ‘गुर्जर', ‘राजपूत', ‘जाट', ‘यादव', ‘पंडित' या इसी तरह के जातिसूचक शब्द बड़े-बड़े अक्षरों में लिखे होते हैं. कई लोग इसे स्टाइल और पहचान का हिस्सा मानते हैं. लेकिन बिहार में अब ऐसा करना महंगा पड़ सकता है. परिवहन विभाग ने साफ कर दिया है कि वाहनों पर लगे जातिसूचक शब्द और स्टीकर हटाने होंगे, वरना चालान कट सकता है. दरअसल, बिहार सरकार अब ट्रैफिक सिस्टम को ज्यादा सख्त और टेक्नोलॉजी बेस्ड बनाने की तैयारी में है. इसी के तहत परिवहन विभाग ने ऐसे वाहनों के खिलाफ विशेष अभियान चलाने का फैसला लिया है, जिन पर जाति से जुड़ी पहचान लिखी हुई है. विभाग ने सभी वाहन मालिकों को एक महीने का समय दिया है ताकि वे अपने वाहनों से ऐसे शब्द और स्टीकर हटा लें.

2 हजार रुपये तक का लगेगा जुर्माना

परिवहन विभाग के मुताबिक, तय समय के बाद अगर किसी व्हीकल पर जातिसूचक शब्द या स्टीकर मिला, तो मोटर वाहन अधिनियम 1988 की धारा 177 और 179 के तहत कार्रवाई की जाएगी. नियम तोड़ने वालों से 2 हजार रुपये तक जुर्माना वसूला जा सकता है. विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे समय रहते अपने वाहन से ऐसे शब्द हटा लें, ताकि बाद में कानूनी परेशानी का सामना न करना पड़े. 

NRI बनने के बाद भी नहीं बदला बैंक अकाउंट? मुश्किल में फंस सकते हैं आप

AI कैमरों से होगी निगरानी

इसी के साथ बिहार में ITMS यानि इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम को तेजी से लागू करने की तैयारी की जा रही है. इसके तहत राज्यभर में 500 से 700 जगहों पर AI कैमरे लगाए जाएंगे, जो ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों की पहचान कर ई-चालान जारी कर सकेंगे. इन कैमरों में ऑटोमेटिक नंबर प्लेट रिकगनिशन, फेसियल रिकग्निशन और सर्विलांस जैसी टेक्नोलॉजी भी शामिल होगी. सरकार का दावा है कि इससे ट्रैफिक नियमों का पालन बेहतर होगा, सड़क हादसों में कमी आएगी और बार-बार नियम तोड़ने वालों पर नजर रखना आसान होगा.

परिवहन विभाग ने सभी जिलों के अधिकारियों को उन जगहों की पहचान करने को कहा है, जहां सबसे ज्यादा ट्रैफिक रहता है या अक्सर एक्सीडेंट और ट्रैफिक नियम तोड़ने की घटनाएं सामने आती हैं. सरकार की योजना है कि AI कैमरों वाला यह सिस्टम हाईवे, बड़े शहरों, टोल प्लाजा और ज्यादा भीड़भाड़ वाले इलाकों में लगाया जाए, ताकि ट्रैफिक पर बेहतर नजर रखी जा सके.

Advertisement

Featured Video Of The Day
Assam CM BREAKING: Assam में फिर 'हिमंता राज'! 12 मई को शपथ लेंगे हिमंता सरमा, PM मोदी होंगे शामिल
Topics mentioned in this article