Delhi Traffic Advisory: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में AI का महाकुंभ यानी AI Impact Summit 2026 का ओयजन हो रहा है. इसी को लेकर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने गुरुवार, 19 फरवरी के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है, जिसमें बताया गया है कि AI Impact Summit 2026 के कारण कई इलाकों में आवाजाही पर रोक या नियंत्रण रखा जा सकता है. पुलिस द्वारा X पर साझा जानकारी के अनुसार, भारत मंडपम, एयरपोर्ट और अन्य जगहों पर कई VVIP मूवमेंट होने के चलते सुबह 7:30 बजे से 10:00 बजे तक और शाम 5:00 बजे से 9:00 बजे तक खास ट्रैफिक अरेंजमेंट रहेंगे. आइए जानते हैं आज कौन से रास्ते प्रभावित रहेंगे, जिनपर आपको जाने से बचना है...
कौन से रास्ते रहेंगे प्रभावित?
दिल्ली पुलिस द्वारा साझा की गई जानकारी के अनुसार दिल्ली में सदर पटेल मार्ग, मदर टेरेसा क्रेसेंट, तीन मूर्ति मार्ग, अकबर रोड, जनपथ, विंडसर प्लेस, पृथ्वीराज रोड, राजेश पायलट मार्ग, सुभ्रमण्यम भारती मार्ग, मथुरा रोड के कुछ हिस्से, भैरों मार्ग, शांति पथ, अफ्रीका एवेन्यू, डॉ. जाकिर हुसैन मार्ग, गुरुग्राम रोड और परेड रोड जैसे रास्तों पर ट्रैफिक प्रभावित रह सकता है.
किन रास्तों का उपयोग करें लोग?
दिल्ली पुलिस ने सलाह दी है कि यात्री सैन मार्टिन मार्ग, पंचशील मार्ग, एपीजे अब्दुल कलाम रोड, कमाल अतातुर्क मार्ग, अरबिंदो मार्ग, लोधी रोड, बारापुल्ला रोड, रिंग रोड, तिलक मार्ग, फिरोज शाह रोड, रफी मार्ग, संसद मार्ग, के. कामराज मार्ग, साउथ एवेन्यू रोड, वंदे मातरम् मार्ग, एनएच-48, राव तुला राम मार्ग और पुरानी दिल्ली-गुरुग्राम रोड जैसे वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल कर सकते हैं.
दिल्ली पुलिस ने दी सलाह
यात्रियों को सलाह दी गई है कि जहां संभव हो, प्रभावित रास्तों पर जाने से बचें, अपनी यात्रा पहले से प्लान करें और थोड़ा अतिरिक्त समय लेकर निकलें. साथ ही, ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक पुलिसकर्मियों के निर्देशों का पालन करें, लेन अनुशासन बनाए रखें और सुचारु ट्रैफिक व्यवस्था के लिए सहयोग करें.














