आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) या AI- IBM मशीनों (कंप्यूटर) में मानव-समान बुद्धि विकसित करने की तकनीक है, जो डेटा का विश्लेषण कर, सीखकर और निर्णय लेकर कार्य कर सकती हैं. यह इंसानों की तरह सोचने, भाषा समझने और समस्या सुलझाने में सक्षम है. इसका प्रमुख उद्देश्य कंप्यूटर को स्वतंत्र रूप से कार्य करने में सक्षम बनाना है. भारत में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का इकोसिस्टम तेजी से बढ़ रहा है, जिसमें सरकारी पहल और निजी स्टार्टअप दोनों महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. ऐसे में भारत के Emergent, Sarvam और Glean जैसे कई AI प्लेटफॉर्म का हर साल रेवेन्यू दो से तीन गुना बढ़ रहा है. चलिए आपको बताते हैं भारत के प्रमुख AI प्लेटफॉर्म, जो हर क्षेत्र में बहुत फायदेमंद साबित हो रहे हैं.
यह भी पढ़ें:- एआई का इस्तेमाल कब न करें, यह जानना भी जरूरी, जानिए क्या कहती है स्टडी
दरअसल, भारत सरकार ने IndiaAI मिशन के तहत कई महत्वपूर्ण प्लेटफॉर्म लॉन्च किए हैं, जिसमें सरकारी और सार्वजनिक क्षेत्र के प्लेटफॉर्म, भारतीय स्टार्टअप ने वैश्विक लेवल के स्थानीय AI मॉडल, एंटरप्राइज और स्टार्टअप प्लेटफॉर्म आदि शामिल हैं.
AIKosha
AIKosha यह एक सुरक्षित प्लेटफॉर्म है, जो डेटासेट, मॉडल और उपयोग के मामलों का एक विशाल भंडार प्रदान करता है. इसमें 20 क्षेत्रों के 3,000 से अधिक डेटा सेट और 243 AI मॉडल शामिल हैं.
BHASHINI
यह एक राष्ट्रीय भाषा अनुवाद मिशन है, जो भारतीय भाषाओं के लिए AI-आधारित समाधान प्रदान करता है, जिससे इंटरनेट और डिजिटल सेवाएं स्थानीय भाषाओं में आसान हो सकें.
यह भारत का AI-विशिष्ट क्लाउड कंप्यूटिंग इंफ्रास्ट्रक्चर है, जिसे AI अनुसंधान और विकास को गति देने के लिए बनाया गया है.
BharatGenभारत-जेन एक Sovereign AI पहल जो सार्वजनिक सेवाओं, कृषि और सुरक्षा के लिए बहुभाषी और मल्टी मॉडल AI मॉडल विकसित करने पर केंद्रित है.
इमर्जेंट एआई एक एजेंटिक डेवलपमेंट प्लेटफार्म है. यह सरल टेक्स्ट विवरणों का उपयोग करके सॉफ्टवेयर को शुरू से तैयार करता है. कोड की पंक्तियों को स्वतः पूर्ण करने वाले मानक कोडिंग सहायकों के विपरीत, इमर्जेंट एक प्रोजेक्ट मैनेजर और एक डेवलपर टीम के संयुक्त रूप से काम करता है.
Gleanग्लीन एआई एक अत्याधुनिक अकाउंट्स पेएबल समाधान है, जो स्मार्ट ऑटोमेशन को खर्च संबंधी जानकारी के साथ जोड़ता है. यह वित्त टीमों को खर्च के पैटर्न की गहन जानकारी प्रदान करके और भुगतान प्रक्रियाओं को अनुकूलित करके महत्वपूर्ण बचत करने में सक्षम बनाता है.
Krutrim- ओला के संस्थापक भाविश अग्रवाल द्वारा शुरू किया गया यह भारत का पहला AI यूनिकॉर्न है, जो भारतीय भाषाओं और संस्कृति पर केंद्रित है.
BharatGPT- CoRover.ai द्वारा विकसित यह भारत का अपना संप्रभु लार्ज लैंग्वेज मॉडल (LLM) है, जिसे विशेष रूप से भारतीय इकोसिस्टम के लिए बनाया गया है.
Sarvam-1- सर्वम AI द्वारा विकसित यह मॉडल 10 प्रमुख भारतीय भाषाओं के लिए अनुकूलित है और इसमें 2 बिलियन पैरामीटर्स हैं.














